spot_img

Darbhanga News: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 2026-27 का Academic Calendar तय, जानिए कब होंगी परीक्षाएं और प्रमुख गतिविधियां

spot_img
- Advertisement -

Academic Calendar: मिथिला के विद्यापति नगरी दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। यहां के कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए Academic Calendar पर मंथन पूरा हो गया है। कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूरे सत्र की गतिविधियों का खाका खींच दिया गया है।

- Advertisement -

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए Academic Calendar का निर्धारण

संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा में गुरुवार को कुलपति प्रो लक्ष्मी निवास पांडेय की अध्यक्षता में सत्र 2026-27 के लिए शैक्षणिक पंचांग निर्माण समिति की बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में उपशास्त्री, शास्त्री के विभिन्न सत्रों में नामांकन, वर्ग आरम्भ, पंजीयन, परीक्षा आवेदन, परीक्षा समेत रिजल्ट प्रकाशन के लिए तिथियों के निर्धारण पर सहमति बनी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। समिति में उपस्थित सभी संकायाध्यक्षों ने शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ अन्य सहगामी क्रियाकलापों पर भी विस्तृत चर्चा की। यह कदम संस्कृत विश्वविद्यालय के सुचारू संचालन के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

- Advertisement -

वर्षभर की प्रमुख गतिविधियां और कार्यक्रम

पीआरओ डॉ निशिकांत ने बताया कि इस Academic Calendar के तहत गुरु पूर्णिमा, संस्कृत सप्ताह, शिक्षक दिवस, हिंदी दिवस, वाल्मीकि जयंती, राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, संविधान दिवस, गीता जयंती, विवेकानंद जयंती, कामेश्वर सिंह जयंती, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, पृथ्वी दिवस समेत अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की रूपरेखा तय की गई है। इस बैठक में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ शिक्षाविद मौजूद रहे, जिन्होंने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिंहवाड़ा में सनसनी: लीची गाछी के पास मिला वृद्ध का शव, इलाके में हड़कंप

बैठक में मौजूद रहे ये प्रमुख शिक्षाविद

बैठक में मुख्य रूप से डॉ दिनेश झा, प्रो० दिलीप कुमार झा, प्रो० पुरेन्द्र वारिक, प्रो० दयानाथ झा, डॉ० शिवलोचन झा, डॉ० शम्भूशरण तिवारी, डॉ० ममता पांडेय, डॉ० धनश्याम मिश्र, डॉ० ध्रुव मिश्र, डॉ० रामसेवक झा उपस्थित रहे। गोपाल उपाध्याय व सुनील कुमार सिंह ने भी इस आयोजन में सहयोग किया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार के 4 शहरों भागलपुर, मुजफ्फरपुर, बिहारशरीफ और गया को मिले नए Traffic Police Posts, इतने पद, जानिए क्या बदलेगा!

Traffic Police Posts: बिहार में अब सड़कों पर दौड़ती गाड़ियां बेफिक्र होकर चलेंगी या...

Darbhanga News: बेनीपुर दुर्गा मंदिर में चोरी, दो चोर, एक बाइक से आए, दान पेटी उठाई और बहेड़ी फरार

मंदिर चोरी: बिहार के बेनीपुर में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं, अब...

Samastipur News: यात्रियों को सौगात: दरभंगा-रक्सौल और मुजफ्फरपुर-रक्सौल की मेमू ट्रेन अब नए स्टेशनों तक जाएगी, जानें पूरा शेड्यूल

मेमू ट्रेन: पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी है। अब दरभंगा-रक्सौल...