back to top
15 जून, 2024
spot_img

Delhi में चमकेगा Darbhanga Sanskrit University, देशवासी देखेंगे ऐतिहासिक धरोहरों के साथ ज्ञान और संस्कृति का संगम

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

Advertisement
Advertisement

संस्कृत ज्ञान की रोशनी दिल्ली में फैलेगी। IIC के वार्षिक महोत्सव 2025 में दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के संग्रहालय और पुस्तकालय की पांडुलिपियां प्रदर्शित होंगी। IIC की टीम ने विश्वविद्यालय का दौरा कर ऐतिहासिक धरोहरों का जायजा लिया है। 10-16 अक्टूबर, लोदी रोड, दिल्ली – तैयार हो जाएगा ज्ञान और संस्कृति के संगम के लिए। दरभंगा, देशज टाइम्स।

दिल्ली IIC महोत्सव में चमकेगा दरभंगा का संस्कृत विश्वविद्यालय, पुस्तकालय और संग्रहालय की धरोहरें होंगी प्रदर्शित

दरभंगा, देशज टाइम्स | दरभंगा स्थित के.एस.डी. संस्कृत विश्वविद्यालय की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और प्राचीन पांडुलिपियों से भरा पुस्तकालय अब दिल्ली में आयोजित IIC महोत्सव 2025 के माध्यम से देश-दुनिया के विद्वानों के सामने आने वाला है।

अक्टूबर में सप्ताहभर चलने वाले आयोजन में मिलेगी अंतरराष्ट्रीय मंच, आईआईसी टीम ने किया दरभंगा दौरा

इंडियन इंटरनेशनल सेंटर (IIC) द्वारा दिल्ली के लोदी रोड परिसर में 10 से 16 अक्टूबर तक आयोजित साप्ताहिक महोत्सव में इस वर्ष का मुख्य फोकस दरभंगा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय, संग्रहालय और ऐतिहासिक दस्तावेजों की प्रदर्शनी पर रहेगा।

यह भी पढ़ें:  स्कूल बंद, लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र खुले! ये 3 साल के बच्चे, झेल रहे तपती धूप, नौनिहालों के लिए अलग सिस्टम क्यों है साहेब?

IIC की टीम ने किया विश्वविद्यालय का अवलोकन

बुधवार को IIC के वरिष्ठ पदाधिकारियों की टीम ने कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय से भेंट की और महोत्सव की मुख्य विषयवस्तु पर विस्तार से चर्चा की। कुलसचिव प्रो. ब्रजेशपति त्रिपाठी ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से “संस्कृत विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा और धरोहरों को वैश्विक पहचान मिलेगी।”

पीआरओ निशिकांत ने बताया

पीआरओ निशिकान्त के अनुसार, IIC टीम ने पुस्तकालय, दरबार हॉल और संग्रहालय का निरीक्षण किया तथा कुछ महत्वपूर्ण पुस्तकों की फोटोग्राफी व सूचीकरण भी किया।

पुरातात्विक धरोहरों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

इस दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, पटना के उपाधीक्षक सुजीत नयन भी उपस्थित रहे। केंद्रीय पुस्तकालय प्रभारी प्रो. दिलीप कुमार झा ने टीम को पांडुलिपियों, म्युजियम की कलाकृतियों और दरबार हॉल की ऐतिहासिक वस्तुएं दिखाईं।

यह भी पढ़ें:  बाइक चोर की तलाश में Laheriasarai Police...मिले 'मां-बेटा दोनों 'शराबी', बेटा फरार, मां जेल में! जांच अब दो मोर्चों पर

प्रतिभागियों में शामिल रहे
डॉ. उषा मोक्षी, शुभ्रा टंडन, राजीव (IIC प्रतिनिधि), डॉ. पुरेंद्र वारिक (कुलानुशासक),डॉ. नरोत्तम मिश्र (सूचना वैज्ञानिक), डॉ. रामसेवक झा (नोडल पदाधिकारी), डॉ. विभव कुमार झा, अभिमन्यु कुमार सिंह, लक्ष्मी आदि।

IIC: कला और संस्कृति का वैश्विक मंच

इंडियन इंटरनेशनल सेंटर (IIC) भारतीय और पाश्चात्य कलाओं, लोक संगीत, नृत्य, रंगमंच, चित्रकला, फोटोग्राफी और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने वाला प्रमुख संगठन है। यह केंद्र स्वतंत्रता, नवाचार, रचनात्मकता, शिक्षा और मनोरंजन के मूल्यों को बढ़ावा देने हेतु सांस्कृतिक महोत्सवों और प्रदर्शनियों का आयोजन करता है।

शिक्षाशास्त्री (B.Ed) प्रवेश परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी, 28 मई को दरभंगा में होगी परीक्षा

दरभंगा केएसडी संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा द्वारा आयोजित शिक्षाशास्त्री (B.Ed) संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Elections-Darbhanga ON | बनेंगे 1200 वोटर्स पर एक बूथ! हर पंचायत में नियुक्त होंगे गैर-शैक्षणिक कर्मी, घर-घर पहुंचेंगे सत्यापन कर्मी!

नोडल पदाधिकारी डॉ. रामसेवक झा ने दी जानकारी, अभ्यर्थियों को दो प्रति प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य

नोडल पदाधिकारी डॉ. रामसेवक झा ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षार्थी अपने ईमेल और पासवर्ड की सहायता से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

दो प्रति एडमिट कार्ड जरूरी

प्रवेश पत्र दो प्रिंट में लाना अनिवार्य होगा, जिनमें से एक केंद्र पर जमा किया जाएगा।
परीक्षा 28 मई, बुधवार को दरभंगा में आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी।

परीक्षा पैटर्न की जानकारी

कुल प्रश्न: 120 ऑब्जेक्टिव प्रश्न (Objective Type), कुल अंक: 120, 15 अंक के प्रश्न केवल संस्कृत विषय से होंगे, जो कि शिक्षाशास्त्री पाठ्यक्रम की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए रखे गए हैं। परीक्षा में शामिल विषयों में शिक्षण योग्यता, शैक्षणिक सामान्य ज्ञान, भाषा कौशल, तार्किक क्षमता आदि शामिल होंगे।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में आधी रात को थानों में क्या होता है? सादे लिबास में पुलिस के हाकिम@Rural SP Alok का 4 थानों के Reality check...

दरभंगा में आधी रात पुलिस चेकिंग! ग्रामीण एसपी ने 4 थानों में मारा औचक...

ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिसकर्मी की पीठ में उतार दी अपराधियों ने गोली

कैमूर के कुदरा में महिला पुलिसकर्मी पर बुलेट सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला करते...

हे केदारनाथ- पूरा परिवार अनाथ: गौरीकुंड के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, मासूम समेत 7 की मौत, बचा सिर्फ राख

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भीषण हेलीकॉप्टर हादसा: 23 महीने के मासूम समेत 7 श्रद्धालुओं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें