spot_img

Darbhanga के सरकारी ज़मीन पर बाबूजी जरा संभल के चलना नहीं तो…Police से भी…अब राजस्व अधिकारी…पढ़िए बड़ी ख़बर, क्या है पूरा मामला?

spot_img
- Advertisement -

आंचल कुमारी | Darbhanga | कमतौल | दरभंगा जिले के ढढ़िया बेलबाड़ा पंचायत के रमौल में शुक्रवार को एक समुदाय के दर्जनों लोगों द्वारा जानबूझकर सरकारी सड़क जाम करने का मामला सामने आया है। जब पुलिस ने समझाने की कोशिश की, तो उपद्रवियों ने पुलिस पदाधिकारियों से धक्का-मुक्की की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।

- Advertisement -

प्रशासन ने की कार्रवाई, 29 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात पर मामला दर्ज

➡ राजस्व अधिकारी प्रवीण कुमार कर्ण ने 29 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
➡ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मो. मुख्तार और मो. मोती को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।
➡ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

लाठी-डंडों के साथ सड़क अवरुद्ध, दो समुदायों में तनाव

➡ शुक्रवार अपराह्न 4 बजे उपद्रवियों ने रमौल चौक को तीन तरफ से घेर लिया और आवागमन बाधित कर दिया।
➡ आम लोगों को बलपूर्वक रोका गया, विरोध करने पर बदसलूकी की गई।
➡ ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन उपद्रवियों ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया।
➡ लाठी, डंडा और हॉकी स्टिक से लैस असामाजिक तत्व त्योहार मनाने से रोकने के लिए हिंसा की तैयारी में थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU मिथिला विश्वविद्यालय में शिक्षा का विस्तार! छात्रों को मिला बड़ा तोहफा, अब इन विषयों में भी कर सकेंगे PG | पढ़िए - 15 दिनों का रोडमैप

पुलिस-प्रशासन की तत्परता से स्थिति काबू में

थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए जिला से पुलिस बल बुलाया गया और काफी मशक्कत के बाद हालात सामान्य किए गए।

एसडीपीओ ज्योति कुमारी पर हमला, दस्तावेज फाड़े

➡ सदर टू एसडीपीओ ज्योति कुमारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा पहले से शांति समिति की बैठकें करवाई गई थीं और सुरक्षा के इंतजाम थे।
➡ जब वह घटना स्थल पर पहुंचीं, तो उपद्रवी हमला करने के फिराक में थे और सड़क को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया था।
➡ एक हॉकी स्टिक पकड़ने के दौरान, एक महिला और 17-18 साल की लड़की ने उनके सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए और उनकी कलम छीन ली।
➡ एसडीपीओ के हाथों को पकड़कर उन पर हमला करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने स्थिति काबू में कर लिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में युवती से सालभर दुष्कर्म! प्रेग्नेंट होने पर किया अगवा- दिया जहरीला इंजेक्शन | पढ़िए - वारदात यहीं नहीं रुकी?

गांव में पुलिस कैंप, निगरानी बढ़ी

📌 स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस कैंप कर रही है।
📌 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
📌 पुलिस प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में घर के दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या! बरामदे पर खून से लथपथ लाश और बगल में क्या मिला? | पढ़िए

स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन ने उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दिवाली-छठ पर मिथिलांचल के लिए शकूरबस्ती-झंझारपुर स्पेशल समेत 3 नई ट्रेनें, अब घर जाना हुआ आसान

Bihar Festival Trains: त्योहारों के दौरान बिहार आने-जाने वाले लाखों यात्रियों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने दिवाली और छठ को देखते हुए चंडीगढ़, दिल्ली और मिथिलांचल रूट पर 3 जोड़ी फेस्टिवल स #BiharFestivalTrains,#SpecialTrains,#ChhathDiwali

पटना में भयानक लापरवाही! डिलीवरी के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजलक्ष्मी की मौत, नवजात बच्चा हुआ अनाथ

Bihar Medical Negligence: पटना के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद बीएओ राजलक्ष्मी की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, जिससे नवजात बच्चा मां से #BiharMedicalNegligence,#PatnaHospital,#MedicalApathy

बिहार में प्राकृतिक और मानव जनित आपदाओं से निपटने – इंसिडेंट रिस्पांस टीम IRT का गठन ! मुख्य सचिव की सीधी निगरानी में नई...

Bihar Disaster Management: बिहार में अब प्राकृतिक और मानव जनित आपदाओं से निपटने के लिए एक नई और मजबूत व्यवस्था लागू की गई है। राज्य में राज्यस्तरीय इंसिडेंट रिस्पांस टीम (IRT) का गठन किया #BiharDisaster,#IRTBihar,#DisasterManagement

बड़ी खबर! बिहार में नर्सों के 36 तबादला आदेश रद्द, स्वास्थ्य विभाग ने अचानक पलटा फैसला

Bihar Staff Nurse Transfer: बिहार स्वास्थ्य विभाग ने स्टाफ नर्सों के तबादलों से जुड़े 36 पूर्व आदेशों को रद्द कर दिया है। यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 30 सितंबर 2026 को जारी नए आदेश के तहत हुआ #BiharStaffNurse,#HealthDepartmentBihar,#TransferOrder