

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। अनुमंडल पदाधिकारी, सदर के कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुमंडल पदाधिकारी स्पर्श गुप्ता की अध्यक्षता में खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
उक्त बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार,जिला प्रबंधक (राज्य खाद्य निगम), सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, नगर आपूर्ति पदाधिकारी, शहरी क्षेत्र, दरभंगा उपस्थित थे।
बैठक में माह मई के खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की प्रखंडवार समीक्षा की गई। इसके साथ ही जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, दरभंगा को 12 जून तक शेष बचे विक्रेताओं को राज्य खाद्य निगम के गोदाम से खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए निदेशित किया गया।
उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी/नगर आपूर्ति पदाधिकारी, शहरी क्षेत्र को वितरण तीव्र गति से ससमय कराने हेतु निदेशित किया गया, ताकि कोई भी लाभुक खाद्यान्न से वंचित न हो।



