
Electricity Theft: बिजली की ‘कटिया’ ने लगाया कानून को चूना, लेकिन विभाग की नजरों से बचना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। सिंहवाड़ा में विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
जानें क्या है पूरा Electricity Theft का मामला
दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए एक विशेष अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्षेत्र के कोरा और मोहनपुर गांवों में विभाग की टीम ने छापेमारी कर तीन उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा है। इस संबंध में कनीय अभियंता (जेई) राम रतन कुमार के बयान पर सिंहवाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
विभागीय जानकारी के अनुसार, इन उपभोक्ताओं पर पहले से ही हजारों रुपये का बिल बकाया था, जिसके भुगतान में वे लगातार आनाकानी कर रहे थे। विभाग ने कार्रवाई करते हुए इन सभी के कनेक्शन काट दिए थे, लेकिन ये लोग चोरी-छिपे बिजली जला रहे थे। पकड़े गए लोगों में शामिल हैं:
- दिनेश मंडल, कोरा: इन पर विभाग का 26,587 रुपये का बिल बकाया है।
- देवेंद्र मंडल, कोरा: इन पर 23,155 रुपये का बिल बकाया है।
- लीला देवी, मोहनपुर: इन पर 8,031 रुपये का बिल बकाया है।
कनेक्शन कटने के बाद भी नहीं मानी हार
अधिकारियों ने बताया कि बकाया राशि जमा नहीं करने के कारण इन तीनों उपभोक्ताओं के मीटर कनेक्शन आधिकारिक तौर पर काट दिए गए थे। इसके बावजूद, इन लोगों ने नियमों को ताक पर रखकर अवैध तरीके से ‘कटिया’ फंसाकर बिजली का उपयोग करना जारी रखा। छापेमारी के दौरान बिजली विभाग की टीम ने इन सभी को रंगे हाथों पकड़ लिया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। जब्ती सूची तैयार कर विभाग ने आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय थाने को सूचित किया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
मामले की पुष्टि करते हुए सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष मणि बसंत कुमार ने बताया कि जेई राम रतन कुमार के आवेदन के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है और कानून के अनुसार जो भी उचित होगा, वह किया जाएगा।


