back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 17, 2025

Darbhanga में सैनिक की पुस्तैनी जमीन पर फसाद, अपने ही निकले बेगाने

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

जाले | जाले प्रखंड के रेवढ़ा गांव में पुस्तैनी जमीन को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान एक भाई ने दूसरे पर तलवार से हमला कर घायल कर दिया

- Advertisement - Advertisement

विवाद के बावजूद जारी था निर्माण कार्य

पीड़ित रविन्द्र कुमार मंडल, जो स्व. रामदेव मंडल का पुत्र और सेना का जवान बताया जाता है, ने थाने में आवेदन देकर बताया कि एसडीओ कोर्ट द्वारा धारा 144 लगाने के बावजूद उसका भाई राकेश कुमार मंडल, उसकी पत्नी संगीता देवी और पुत्र रितिक कुमार विवादित जमीन पर पीलर ढलाई कर निर्माण कार्य कर रहे थे।

- Advertisement - Advertisement

वीडियो बना रहे सैनिक पर तलवार से वार

रविन्द्र ने बताया कि जब वह निर्माण कार्य का वीडियो बना रहा था, तभी उसके भाई और परिवार के सदस्यों ने गाली-गलौज करते हुए तलवार से हमला कर दिया
हमले में उसका हाथ और कमर बुरी तरह जख्मी हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसके गले से सोने की चेन और जेब से ₹5,000 नकद भी छीन लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Polio Campaign: दरभंगा में 'मिशन इंद्रधनुष' से 7 लाख बच्चे लड़ेंगे पोलियो से जंग

पहले भी हो चुका है विवाद

पीड़ित ने बताया कि एक वर्ष पूर्व भी इसी जमीन को लेकर विवाद हुआ था, जिस पर ग्रामीण स्तर पर पंचायत की गई थी, लेकिन आरोपितों ने पंचायत के फैसले को नहीं माना।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घायल को जाले सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी एसआई शिवजी कुमार सिंह को सौंप दी गई है

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jehanabad Didi Ki Rasoi: अमथुआ कन्या उच्च विद्यालय में दीदी की रसोई का आगाज, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

Jehanabad Didi Ki Rasoi: अंधेरे को चीर कर सूरज की पहली किरण जब धरती...

Didi ki Rasoi: जहानाबाद के अमथुआ में ‘दीदी की रसोई’ का शानदार शुभारंभ, छात्राओं को मिलेगा पौष्टिक आहार

Didi ki Rasoi: रसोईघर सिर्फ पेट भरने की जगह नहीं, यह सपनों को संवारने...

जहानाबाद न्यूज़: अमथुआ में दीदी की रसोई का आगाज, छात्राओं को मिलेगा पौष्टिक आहार और नया स्वावलंबन

Jehanabad News: कभी-कभी एक छोटा कदम भी बदलाव की एक बड़ी इबारत लिख जाता...

Patna Encroachment News: आलमगंज बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान ने पकड़ी रफ़्तार, बवाल के बाद एक हिरासत में

Patna Encroachment News: सड़कों पर अतिक्रमण, एक ऐसा दीमक है जो शहरों की रफ़्तार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें