
Darbhanga News: दरभंगा पुलिस की सुस्ती अब बीते दिनों की बात होने वाली है, क्योंकि कप्तान ने खुद नकेल कसनी शुरू कर दी है। जिले के कई थानों के पेंच कसते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों पर बड़ी बैठक की है।
Darbhanga News: इन थानों के अनुसन्धानकर्ताओं के साथ हुई बैठक
दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने जिले की कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में दिनांक 20.03.2026 को एसएसपी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बहेड़ा, बहेड़ी, बिरौल, मब्बी और जाले थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं ने हिस्सा लिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। एसएसपी ने थानावार लंबित पड़े गंभीर कांडों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य पुराने और गंभीर मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना था। वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी लंबित कांडों के निष्पादन के लिए एक समय सीमा भी निर्धारित कर दी है, ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था पर रहा मुख्य फोकस
समीक्षा बैठक के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर एक विस्तृत चर्चा की गई। एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहें। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर नकेल कसने और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं। इस बैठक के बाद माना जा रहा है कि लंबित मामलों के अनुसंधान में आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। तेजी आएगी।







