back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 10, 2026
spot_img

Darbhanga News: दरभंगा SSP जगुनाथ रेड्डी ने लगाई फटकार, 15 थानेदारों पर गिरी गाज, जानिए क्या-क्या हुए बड़े फैसले

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: जिले में अपराध की नकेल कसने और कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस कप्तान ने जब कमान संभाली, तो कई थानेदारों के पसीने छूट गए। दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय में मंगलवार, 10 मार्च 2026 को फरवरी माह की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता स्वयं एसएसपी ने की, जिसमें जिले के सभी आला पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर थानाध्यक्ष, यातायात उपाधीक्षक समेत सभी अंचलों के पुलिस निरीक्षक और थानाध्यक्ष शामिल हुए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। एसएसपी ने थानेवार लंबित कांडों और पिछले माह दर्ज हुए अपराधों की गहन समीक्षा की।

- Advertisement -

Darbhanga News: मासिक अपराध गोष्ठी में SSP ने दिए कड़े निर्देश

समीक्षा के दौरान एसएसपी ने हत्या, लूट, डकैती, और दहेज हत्या जैसे गंभीर अपराधों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान वाहन चालान की धीमी गति पर उनका पारा चढ़ गया। शून्य या बेहद कम वाहन चालान करने के कारण हायाघाट, मोरो, विशनपुर, बहादुरपुर, कमतौल, फेकला, सोनकी, केवटी, जाले, मनिगाछी, अलीनगर, घनश्यामपुर, कुशेश्वरस्थान और जमालपुर के थानाध्यक्षों को निंदन की सजा दी गई। इस बड़ी कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की अपराध गोष्ठी में कड़े फैसले लिए गए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident: दरभंगा में MADHUBANI की महिला को ट्रैक्टर ने रौंदा, फिर ड्राइवर ने घसीटकर गड्ढे में फेंका! दर्दनाक मौत

अपराध नियंत्रण और त्योहारों को लेकर विशेष हिदायतें

इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई। एसएसपी ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए, आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।, जिनका पालन अनिवार्य होगा।

  • आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठकें करें और सौहार्दपूर्ण माहौल सुनिश्चित करें।
  • वारंट, कुर्की और इश्तेहार का निष्पादन तेजी से किया जाए।
  • नशेड़ियों और नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया जाए।
  • सक्रिय अपराधियों की सूची बनाकर गुंडा पंजी को अपडेट करें। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  • शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराएं और शराब तस्करों पर नकेल कसें।
  • थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती बढ़ाएं ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
  • थाने पर आने वाले हर फरियादी की समस्या को विनम्रता से सुनें और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
  • डायल 112 पर आने वाली शिकायतों का निपटारा समय पर किया जाए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
  • यातायात दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों में I-Rad और e-DAR पोर्टल पर समय से एंट्री करें ताकि पीड़ितों को मुआवजा मिल सके।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि 2026: खरमास और पंचक में कलश स्थापना के नियम और प्रभाव

Chaitra Navratri: ब्रह्मांड की ऊर्जा का महापर्व चैत्र नवरात्रि, आदिशक्ति माँ दुर्गा को समर्पित...

Darbhanga News: अलीनगर के स्कूली बच्चों का पूसा विश्वविद्यालय के लिए परिभ्रमण, Educational Tour को हरी झंडी दिखाते ही खिल उठे चेहरे

Educational Tour: किताबी ज्ञान की दुनिया से निकलकर जब बच्चे हकीकत की जमीन पर...

मोहम्मद आमिर: रज्जाक ने खोला 2010 स्पॉट फिक्सिंग का हर राज, अफरीदी ने जड़ा था थप्पड़!

मोहम्मद आमिर: क्रिकेट की दुनिया में भूचाल लाने वाला 2010 का वो कुख्यात स्पॉट...

Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च: जानिए कीमत और क्या है खास इस नए टैबलेट में

Xiaomi Pad 8: श्याओमी ने भारत के तेज़ी से बढ़ते टैबलेट बाजार में अपने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें