spot_img

Darbhanga SSP Jagunath Reddy Jala Reddy का Zero Tolerance Policy, दारोगा रिश्वत मामले में Suspended, अंगूठी में Hidden Camera?

spot_img
- Advertisement -

प्रभाष रंजन, दरभंगा | वाजिदपुर थाना (Wazidpur Police Station) के प्रशिक्षु दारोगा शशि भूषण रजक को रिश्वत लेने के आरोप में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी (SSP Jagunath Reddy Jallareddy) ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है।

- Advertisement -

वीडियो वायरल होने से खुला मामला

एसएसपी ने बताया कि थाना कांड संख्या 37/24 के अभियुक्त से पैसा लेने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले की जांच बेनीपुर के डीएसपी (DSP Benipur) और बहेड़ा सर्किल इंस्पेक्टर ने की। जांच में दारोगा द्वारा पैसा लेने की बात सत्य (Proven) पाई गई। इसके आधार पर गुरुवार को शशि भूषण रजक को निलंबित किया गया।

- Advertisement -

कैसे हुआ खुलासा?

  • पैसा देने वाला व्यक्ति अंगूठी में गुप्त कैमरा (Hidden Camera in Ring) लगाकर आया था।
  • उसने पैसे देने का वीडियो रिकॉर्ड किया और फिर उसे वायरल कर दिया।
  • वीडियो वायरल होने के बाद मामला एसएसपी के संज्ञान में आया।
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खौफनाक वारदात! महिला के सिर पर ईंट मारी, खून से लथपथ सड़क पर मिली, जिंदगी-मौत से जूझ रही

फेकला थाने का मामला भी चर्चा में

  • दो दिन पहले फेकला थाना (Fekla Police Station) के थानाध्यक्ष पूजा कुमारी और दरोगा पन्नालाल सिंह को वारंटी को गिरफ्तार कर पैसे लेकर छोड़ने के आरोप में निलंबित किया गया।
  • इस मामले में फेकला के ड्राइवर की संलिप्तता की भी जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News सिंहवाड़ा प्रखंड प्रमुख की कुर्सी खाली, 31 अक्टूबर को चुनाव, जानिए कौन संभालेगा कमान?

पूर्व में भी हो चुकी हैं सख्त कार्रवाइयां

  • तीन माह पूर्व:
    शराब कारोबारी से सांठगांठ और रुपये के लेन-देन के आरोप में सदर एसडीपीओ अमित कुमार की जांच रिपोर्ट पर तात्कालिक थानाध्यक्ष तृषा सैनी और एक चौकीदार को निलंबित किया गया था।
  • 24 अक्टूबर 2024:
    नगर थाना में तैनात प्रशिक्षु दरोगा नीरज कुमार और सिपाही प्रशांत कुमार को शराब कारोबारी से 3 लाख रुपये मांगने के आरोप में निलंबित किया गया था।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा से पटना जा रही BUS में भरी थी नशे की थैली ! चलती बस से 26 kg गांजा जब्त, अंतर जिला गिरोह की महिला तस्कर भी दबोची | सिमरी SHO अरविंद कुमार की बड़ी कार्रवाई | पढ़िए - वैशाली, समस्तीपुर और गिराेह की क्लू!

दारोगा की साख पर सवाल

अब तक दो प्रशिक्षु दारोगा रिश्वतखोरी के मामलों में निलंबित हो चुके हैं।

- Advertisement -
  • इन अधिकारियों ने पासिंग आउट के दौरान शपथ (Oath) ली थी कि वेतन के अलावा नाजायज पैसे का लेन-देन नहीं करेंगे।
  • इसके बावजूद, कुछ प्रशिक्षु दारोगा रुपये उगाही (Money Extortion) में लिप्त पाए गए हैं।

Darbhanga SSP Jagunath Reddy Jala Reddy का Zero Tolerance Policy

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। ऐसे मामलों में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में खौफनाक वारदात! महिला के सिर पर ईंट मारी, खून से लथपथ सड़क पर मिली, जिंदगी-मौत से जूझ रही

Darbhanga Crime News: दरभंगा में महिला पर ईंट से जानलेवा हमला हुआ, जिससे वह खून से लथपथ और अचेत मिली। DMCH में उसकी हालत नाजुक है। पुलिस हमलावर और वजह तलाश रही है, मौके पर बिखरे रुपय #DarbhangaCrime,#BiharNews,#WomanSafety

बड़ी खबर! बिहार STET एडमिट कार्ड जारी, 25 अक्टूबर से परीक्षा, यहां से तुरंत करें डाउनलोड

Bihar STET Admit Card: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने STET 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक CBT मोड में होगी। अभ्यर्थी stetregistration.cbr #BiharSTET,#AdmitCard,#BiharNews

अनंत सिंह के रोड शो में JCB से फूल बरसाना पड़ा भारी! अब पुलिस ने लिया ये एक्शन

Bihar Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह के रोड शो पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अनंत सिंह, विधान परिषद प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह और आयोजक कर्मवीर सिंह के खिलाफ तीन FIR दर्ज हु #BiharAnantSingh,#MokamaNews,#MLCElection

मामा निकला शैतान! 40 दिन के भांजे का 1.80 लाख में किया सौदा, खगड़िया पुलिस ने 12 घंटे में किया रेस्क्यू

Khagaria Child Kidnapping: खगड़िया में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक मामा ने अपने 40 दिन के भांजे को 1.80 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया। पुलिस ने 12 घंटे में बच्चे #KhagariaCrime,#BiharPolice,#ChildKidnapping