भाग्य और कर्म का कमाल! दरभंगा के शुभम और माही का चयन प्रेरणा उत्सव के लिए। दरभंगा के नवोदय-केंद्रीय विद्यालय के छात्र चुने गए प्रेरणा उत्सव के लिए, जाएंगे पीएम मोदी के स्कूल। दरभंगा के बच्चों का बड़ा चयन! प्रेरणा उत्सव में जाएंगे गुजरात उस स्कूल में जहां पढ़े थे पीएम मोदी।@केवटी, देशज टाइम्स।
दरभंगा से सीधे पीएम मोदी के स्कूल तक! प्रेरणा उत्सव में बच्चों की ऐतिहासिक उपलब्धि।नवोदय और केन्द्रीय विद्यालय के बच्चों को मिला सुनहरा अवसर, प्रेरणा उत्सव में होंगे शामिल। गुजरात जाएंगे दरभंगा के होनहार बच्चे, पढ़ेंगे पीएम मोदी के स्कूल से प्रेरणादायी पाठ@केवटी, देशज टाइम्स।
प्रेरणा उत्सव में दरभंगा के छात्रों का चयन
केवटी, देशज टाइम्स | कहावत है कि यदि भाग्य साथ दे और कर्म अच्छा हो तो इंसान फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है। ऐसा ही हुआ पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पचाढी, दरभंगा के कक्षा 11 विज्ञान के नवागत छात्र शुभम कुमार और केन्द्रीय विद्यालय (वायु सेना केन्द्र) दरभंगा की कक्षा 10 की छात्रा माही आनंद के साथ।
चयनित छात्रों की उपलब्धि
जवाहर नवोदय विद्यालय, पचाढी के प्राचार्य विजय कुमार झा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा देश के चुनिंदा नवोदय विद्यालयों में चलाए जा रहे प्रेरणा कार्यक्रम में दरभंगा नवोदय भी शामिल है।
प्रेरणा उत्सव के तहत चुने गए ये दोनों छात्र-छात्रा प्रेरणादायी शिक्षा के लिए गुजरात के बडनगर के उस विद्यालय में जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने बचपन में पढ़ाई की थी।
आगामी कार्यक्रम
कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. गुणानंद पाठक ने जानकारी दी कि ये दोनों छात्र-छात्रा 12 नवंबर को बडनगर, गुजरात के लिए रवाना होंगे। इनके साथ केन्द्रीय विद्यालय दरभंगा की अध्यापिका श्रीमती सुनीता झा नेतृत्व करेंगी।