

केवटी, देशज टाइम्स। इस दुनिया में ऐसे बहुत कम लोग हैं जो अपने नाम से नहीं बल्कि अपने काम से पहचाने जाते हैं। उनका काम ही इतना बड़ा होता है कि उनके आगे हर चीज़ छोटी लगने लगती है।
इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण है। केवटी प्रखंड की उत्क्रमित मध्य विद्यालय, धनुषी के शिक्षक आशीष अम्बर जिन्हें राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 115 वीं जयंती के अवसर पर 20 – 21 सितंबर तक दिल्ली के विज्ञान भवन में विश्व हिंदी परिषद, नई दिल्ली के
तत्वावधान में ” राष्ट्रकवि दिनकर : हिंदी और राष्ट्रवाद ” विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हिदीं सम्मेलन 2023″ में उत्कृष्ट आलेख प्रस्तुतीकरण के लिए “रामधारी सिंह दिनकर स्मृति अवॉर्ड”(Ramdhari Singh Dinkar Memorial Award) से सम्मानित किया गया है।
सम्मानित उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी बधेल ने प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंटकर कर किया और उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर परिषद के अध्यक्ष डॉ. विनय भारद्वाज, महासचिव डॉ. विपिन कुमार, सम्मेलन समन्वयक प्रो. श्रीनिवास त्यागी सहित अन्य कई मौजूद थे।



