दरभंगा में एक बड़ी घटना हुई है। यहां जमीनी विवाद में बीस लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश से एकबारगी पूरा इलाका सहम गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र का है।
यहां जीएम पथ में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष और गर्भवती महिला समेत तीन लोगों इसमें रीता झा उर्फ मिक्की और उसका भाई संजय झा को जिंदा आग के हवाले करने की साजिश का गवाह बना है। छोटी बहन निक्की झा जख्मी है। इसको लेकर भयंकर बवाल के बीच भू-माफिया के चेहरे और साजिश का बड़ा गवाह बना है।
जानकारी के अनुसार, अपराधियों जिनकी संख्या करीब तीस थी, पहले घर को जेसीबी से ढाहा। बाद में घर में आग लगा दी। आग में झुलसने से तीन लोग घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में डीएमसीएच के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
इनमें से दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। तीनों घायल रिश्ते में भाई-बहन हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि बुलडोजर से उनके घर को ढाह दिया गया। विरोध करने पर घर में आग लगा दी। आरोप यही है कि घर के लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश हुई है।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस में कुछ लोगों को एक घर में आग लगाते साफ देखे जा रहे हैं। आग की लपटें भयानक दिख रही हैं। लोगों को आग की लपटों में घिरा दिखाई पड़ रहा है। पीड़ितों का कहना है, पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई। हालाब बेकाबू होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद बात बिगड़ता देख बुलडोजर छोड़कर मौके से सभी फरार हो गए।
एसडीपीओ कृष्ण नंदन कुमार ने कहा
नगर थाने के जीएम रोड में संजय झा का एक पुराना मकान है जिसमें वे परिवार के साथ रहते हैं। एक शिवकुमार झा नाम के व्यक्ति इस मकान पर दावा करते हैं। ये विवाद कोर्ट में है। शिवकुमार गुरुवार को जेसीबी लाकर मकान को जबरन तोड़ने लगे। इस क्रम में घर के कुछ लोग घायल हैं] जिनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। उन्होंने कहा कि आग लगाने और उसमें झुलसने की बात भी कही जा रही है। वे लोग जो भी बयान देंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।