spot_img

Darbhanga News: दरभंगा में चोर की अजब कहानी, रातभर की ‘मेहनत’ पर सुबह गांव वालों ने फेरा पानी, रंगे हाथ दबोचा

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: चोर की होशियारी पर जब गांव वालों की एकता भारी पड़ती है, तो नज़ारा देखने लायक होता है। दरभंगा के बहेड़ी में कुछ ऐसा ही हुआ, जहां एक चोर की रातभर की ‘मेहनत’ पर सुबह होते ही पानी फिर गया। ग्रामीणों की सतर्कता ने न सिर्फ चोरी की एक बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया, बल्कि आरोपी को रंगे हाथ दबोचकर पुलिस के हवाले भी कर दिया।

- Advertisement -

यह मामला दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित पधारी गांव का है। यहां बहेड़ी-लहेरियासराय मुख्य सड़क के किनारे शिव कुमार चौधरी और उनके भाई मनोज चौधरी का घर है। दोनों भाइयों का परिवार बाहर रहता है, जिस वजह से घर बंद था। इसी सूने घर को चोर ने अपना निशाना बनाया। रविवार की रात चोर घर में दाखिल हुआ और पूरी रात एक-एक कर सभी कमरों के ताले तोड़ता रहा। उसने घर में रखा कीमती सामान दो बड़े झोलों में इकट्ठा कर लिया था।

- Advertisement -

Darbhanga News: नशे की हालत में था चोर, सुबह तक करता रहा सामान इकट्ठा

मिली जानकारी के अनुसार, चोर रातभर घर के अंदर रहा और सामान को एक जगह जमा करता रहा। सुबह जब वह चोरी के सामान से भरे झोले लेकर भागने की फिराक में था, तभी घर के बाहर काम कर रहे कुछ मजदूरों और ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। अजनबी शख्स को घर से सामान के साथ निकलते देख उन्हें शक हुआ। जब ग्रामीणों ने उसे रोककर पूछताछ करने की कोशिश की, तो वह घबरा गया और एक ऑटो में बैठकर बहेड़ी की ओर भागने लगा। इस चोरी की घटना ने सबको हैरान कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: LNMU में Earth Day पृथ्वी दिवस का भव्य आयोजन, प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया जलवा पढ़िए इन छात्रों ने मारी बाजी, बने विजेता

ग्रामीणों ने भी बिना देर किए उसका पीछा करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी बाइक से चोर का पीछा किया और कुछ ही दूर जुड़िया के पास उसे दबोच लिया। पकडे जाने पर उसके पास से चोरी के सामान से भरे दो झोले भी बरामद हुए। ग्रामीणों ने बताया कि चोर नशे की हालत में लग रहा था। आशंका जताई जा रही है कि नशे में होने के कारण ही उसे समय का अंदाजा नहीं रहा और वह सुबह तक घर में ही रुका रहा, जिसके चलते वह पकड़ा गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

चोर को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बहेड़ी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया और चोरी के सामान को भी जब्त कर लिया। उसे थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से एक चोर को चोरी के सामान के साथ पकड़ा गया है। आरोपी से पूछताछ चल रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: अररिया में Murder… कब्रिस्तान के पास गला रेतकर युवक की हत्या

Araria Murder: बिहार के अररिया में मंगलवार की सुबह एक खौफनाक वारदात से हड़कंप...

Bihar Engineering Jobs: बिहार में इंजीनियर-पॉलिटेक्निक छात्रों को मिलेगी नौकरी, सरकार का बड़ा प्लान

Bihar Engineering Jobs: बिहार में तकनीकी शिक्षा हासिल कर रहे युवाओं के लिए बड़ी...