back to top
11 नवम्बर, 2024
spot_img

Darbhanga Under-19 Volleyball team तैयार – देखें बिहार वॉलीबॉल टीम में शामिल Madhubani, Samastipur और Darbhanga के खिलाड़ियों के नाम

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

Bihar Volleyball Selection 2025| दरभंगा प्रमंडल अंडर-19 वॉलीबॉल चयन ट्रायल आज पूरा हो गया। इसमें 15 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। बिहार की नई वॉलीबॉल टीम में दरभंगा-समस्तीपुर के युवाओं ने मारी बाजी! 42 में से 15 बच्चों का हुआ चयन! पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स में दम दिखाएंगे दरभंगा के खिलाड़ी! 15 सितारे हुए चयनित। दरभंगा अंडर-19 वॉलीबॉल टीम तैयार – देखें पूरी लिस्ट।@दरभंगा,देशज टाइम्स।

मुख्य बिंदु : पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दिखेगा दम

स्थान: पोलो मैदान, लहेरियासराय, दरभंगा। आयोजन तिथि: 5-6 जुलाई 2025। कुल प्रतिभागी: 42 खिलाड़ी। चयनित खिलाड़ी: 15। प्रतियोगिता स्थान: पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना (12-13 जुलाई)। आयोजक: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला खेल विभाग।@दरभंगा,देशज टाइम्स।

दरभंगा प्रमंडल के अंडर-19 बालक वॉलीबॉल का चयन

दरभंगा, देशज टाइम्स । दरभंगा प्रमंडल के अंडर-19 बालक वॉलीबॉल चयन ट्रायल प्रतियोगिता में कुल 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो आगामी 12 एवं 13 जुलाई को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

पोलो मैदान में हुआ ट्रायल, तीन जिलों के खिलाड़ियों ने लिया भाग

इस चयन ट्रायल का आयोजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पोलो मैदान, लहेरियासराय (दरभंगा) में किया गया। ट्रायल में दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों से कुल 42 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी परिमल कुमार ने किया। खिलाड़ियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन भी मौके पर ही किया गया।

15 खिलाड़ियों का हुआ चयन, ये होंगे प्रतिनिधि खिलाड़ी

दो दिवसीय ट्रायल (5-6 जुलाई 2025) में खेल प्रदर्शन, फिजिकल फिटनेस, और तकनीकी दक्षता के आधार पर निम्नलिखित खिलाड़ियों का चयन हुआ। इसमें,

समस्तीपुर से चयनित खिलाड़ी:

रौनक कुमार, आनंद कुमार, नवीन कुमार, अभिनंदन कुमार, राजीव कुमार, अभिजीत कुमार समस्तीपुर से शामिल हैं।

दरभंगा से चयनित खिलाड़ी:

तन्मय कुमार, पिंटू कुमार, विनीत झा, नयन कमल, त्रिलोकनाथ झा, सुमित झा, राजू पासवान दरभंगा से शामिल हैं।

मधुबनी से चयनित खिलाड़ी:

आशीष कुमार और किशन कुमार यही दो नाम मधुबनी से जुड़े हैं जिन्हें टीम में जगह मिली हैप्रशिक्षकों और चयन समिति की भूमिका सराहनीय रही है। इस चयन ट्रायल की देखरेख और निर्णय प्रक्रिया में कई अनुभवी खिलाड़ी और कोच उपस्थित रहे, ब्रजेश सिंह राठौर, सचिव, दरभंगा जिला वॉलीबॉल संघ, मिहिर कुमार झा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, पुतुल कुमारी, छोटी कुमारी, विवेक कुमार सिंह, इन सभी ने ट्रायल प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया।

जरूर पढ़ें

Darbhanga — सैदनगर में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाया बाइक चोर, लहेरियासराय पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार

दरभंगा | लहेरियासराय थाना पुलिस ने रविवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक...

Major Road Accident in Darbhanga — शोभन-एकमी बायपास पर वाहन ने बाइक सवार 30 वर्षीय मुकेश को रौंदा, DMCH में मौत

हनुमाननगर | शोभन–एकमी बायपास सड़क पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

Darbhanga में JDU ने लिया सख्त एक्शन, दल विरोधी गतिविधियों के आरोप में युवा जदयू के प्रदेश महासचिव गौरव कुमार राय निष्कासित

कुशेश्वरस्थान पूर्वी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बाद...

Darbhanga — राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी परिमल कुमार ने दिखाई हरी झंडी, Begusarai के लिए हुए रवाना

दरभंगा | राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दरभंगा प्रमंडल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें