spot_img

Darbhanga Violence: दरभंगा के बिरौल में मामूली टक्कर बनी बवाल, पथराव, हिंसक झड़प, कई ज़ख्मी, आखिर छोटी सी बहस कैसे बड़ा सांप्रदायिक रूप लिया, क्या हुआ !

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Violence: दरभंगा में मामूली टक्कर बनी बवाल, पथराव में कई घायल, गांव में पुलिस छावनी

Darbhanga Violence: दरभंगा में एक छोटी सी बात ने ऐसा विकराल रूप लिया कि पूरा गांव युद्ध का मैदान बन गया। मामूली टक्कर के बाद दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प देखते ही देखते पत्थरबाजी में बदल गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। यह घटना बिरौल थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई, जिसने इलाके में तनाव का माहौल बना दिया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। जानिए क्या है पूरा मामला…

- Advertisement -

मामूली टक्कर से हुई Darbhanga Violence की शुरुआत

दरभंगा के बिरौल स्थित सुपौल पंचायत के मकसुदनपुर गांव में गुरुवार देर रात एक बाइक सवार युवक और दूसरे समुदाय के व्यक्ति के बीच हल्की टक्कर हो गई। यह मामूली टक्कर इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई और फिर मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और यह छोटी सी झड़प एक बड़े साम्प्रदायिक झड़प का रूप ले लिया, जिसमें दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई।

- Advertisement -

पत्थरबाजी में कई लोग घायल, बच्चों की हालत गंभीर

इस हिंसक पत्थरबाजी की घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से 4-5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया।

- Advertisement -
  • एक पक्ष से घायल:
  • ढाई साल का एहसान बख्खो
  • 10 साल का तनवीर
  • 22 साल का अब्दुल
  • 27 साल का परवेज
  • दूसरे पक्ष से घायल:
  • 60 वर्षीय बिशो सहनी और अन्य।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नाबालिग अपहरण: दरभंगा में फरार के घर पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार,बक्शा - सरेंडर करो, कुर्की की तैयारी

इलाज के बाद कई घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

पुलिस छावनी में तब्दील गांव, स्थिति तनावपूर्ण

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। एसडीओ शशांक राज और एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन गांव में अभी भी तनाव बना हुआ है। एहतियात के तौर पर आसपास के कई थानों की पुलिस और लगभग 100 जवान इलाके में तैनात हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और उपद्रव करने वालों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की बात कही है। इस Darbhanga Violence के बाद कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna News: पटना में CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल से मामूली राहत, नया स्टेशन भी खुला

CNG Price Hike: पटना वासियों के लिए एक तरफ राहत तो दूसरी तरफ महंगाई...

Sasaram News : सासाराम में भयानक Fair Accident: लंदन थीम मेले में विशालकाय झूला टूटा, 10 से अधिक लोग गंभीर, आयोजक फरार

सासाराम में भयानक Fair Accident: मेले में झूला टूटकर गिरा, 10 से अधिक घायल,...

Bihar News: बिहार CM सम्राट चौधरी ने बांटे जिलों के ‘माई-बाप’, जानें किसे कहां का प्रभार, देखें पूरी लिस्ट… कौन बने कहां के जिला...

बिहार कैबिनेट मंत्री: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के करीब एक हफ्ते बाद मुख्यमंत्री सम्राट...

मोतिहारी में विष्णु महायज्ञ का विसर्जन, ड्रोन से निगरानी, पुलिस छावनी में तब्दील रहा गांव

मोतिहारी विसर्जन: पूर्वी चंपारण के ढाका प्रखंड अंतर्गत भंडार गांव में आयोजित विष्णु महायज्ञ...