back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 17, 2025

Darbhanga की शादी में लाउडस्पीकर वाली मार, भगवान का प्रसाद लेने गए, मिली पिटाई

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा | जाले नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 में शनिवार रात शादी समारोह के दौरान बज रहे लाउडस्पीकर को बंद करने को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव और मारपीट की घटना हुई। इस दौरान भगवान का प्रसाद लेने पहुंचे पांच बच्चे लाठी-डंडे से घायल हो गए।

- Advertisement - Advertisement

पूजा के दौरान लाउडस्पीकर को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, धनेश्वर साह के पुत्र उपेन्द्र साह के घर उनकी पुत्री नेहा कुमारी के विवाह के मौके पर सत्यनारायण भगवान की पूजा और मटकोर रस्म चल रही थी। इस दौरान घर की महिलाएं तालाब की ओर रस्म अदा करने गई थीं, वहीं घर पर भजन-कीर्तन लाउडस्पीकर से बज रहा था

- Advertisement - Advertisement

बच्चों पर हुआ हमला

इसी बीच, मोहल्ले के ही मो. इकबाल का पुत्र अब्दुल हामिद एवं नथुनी नदाफ ने बच्चों से बाजा बंद करने को कहा। जब बच्चों ने कहा कि “बाजा नहीं बंद होगा”, तो दोनों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया
हमले में पांच बच्चे घायल हुए —

- Advertisement -
  • करण कुमार (12 वर्ष) पुत्र शंकर साह

  • अर्जुन कुमार (13 वर्ष) पुत्र शंकर साह

  • ऋतिक रोशन (12 वर्ष) पुत्र रंजीत कुमार निराला (पैक्स अध्यक्ष)

  • हरिओम साह (13 वर्ष) पुत्र रामदयाल साह

  • अमित कुमार (13 वर्ष) पुत्र कप्पल साह

यह भी पढ़ें:  Darbhanga MCH X-ray Unit: 'अब भटकना नहीं पड़ेगा...', दरभंगा के एमसीएच में नई एक्स-रे यूनिट, गर्भवती और बच्चे ... दोनों को बड़ी राहत

सभी घायलों का इलाज जाले सीएचसी (CHC) में कराया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल दलबल के साथ 10 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, एसडीपीओ शुभेंदु कुमार सुमन (Sadar-II) भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस ने घटना की लिखित शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

माहौल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में

घटना के बाद इलाके में हल्का तनाव का माहौल रहा, हालांकि पुलिस की तत्परता से स्थिति पर काबू पा लिया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में Apple Fitness+ लॉन्च: घर बैठे पाएं पर्सनल ट्रेनर, जानें कीमत और खूबियां

Apple Fitness+: भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल फिटनेस बाजार में एक नया खिलाड़ी...

17 दिसंबर 2025: Aaj Ka Rashifal, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य का दिव्य आकलन

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के गूढ़ रहस्यों और ग्रहों की चाल के सूक्ष्म...

आज का पंचांग 17 दिसंबर 2025: शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रह स्थिति

Aaj Ka Panchang Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व...

Numerology Horoscope Today: आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल 17 दिसंबर 2025

Numerology Horoscope Today: ब्रह्मांड की गूढ़ ऊर्जाओं और अंकों के सूक्ष्म प्रभावों का संगम,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें