spot_img

Darbhanga देगा चमकी को धमकी…कैसे? खिलाओ, जगाओ, अस्पताल ले जाओ

जानिए क्यों है सिंहवाड़ा और जाले अलर्ट मोड पर...

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। जिलाधिकारी राजीव रौशन के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) राकेश रंजन की अध्यक्षता में मस्तिष्क ज्वर (AES/JE) की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय बैठक का आयोजन समाहरणालय परिसर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में किया गया। बैठक में चिकित्सा एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।

- Advertisement -

AES/JE रोकथाम के लिए निर्देश एवं तैयारियां

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| कश्मीर की मिट्टी में अब उगेगा दरभंगा का मखाना - 'स्वर्ण वैदेही'! बिहार के वैज्ञानिक बदलेंगे मिथिला और कश्मीर के किसानों की किस्मत | पढ़िए -महत्वपूर्ण समझौता

“चमकी को धमकी” अभियान के तीन मुख्य चरण

  1. खिलाओ: बच्चों को रात में सोने से पहले भरपेट खाना और मीठा खिलाएं।

  2. जगाओ: सुबह उठते ही देखें कि बच्चा बेहोश तो नहीं या उसे चमकी तो नहीं आ रही।

  3. अस्पताल ले जाओ: चमकी के लक्षण दिखते ही तुरंत आशा/ANM को सूचित कर अस्पताल ले जाएं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में 135 साल पुरानी दुर्गा पूजा पर ये कैसी बदहाली? अंधेरे में डूबा इलाका, जानलेवा सड़कें बनी मुसीबत

मस्तिष्क ज्वर के प्रमुख लक्षण

✔ तेज बुखार और सिरदर्द
✔ अर्द्ध चेतना, भ्रम, पहचानने में असमर्थता
✔ हाथ-पैर में कंपन या पूरे शरीर में झटके (चमकी आना)
✔ लकवा मारना, अंगों का अकड़ जाना
✔ मानसिक और शारीरिक संतुलन बिगड़ना

बचाव एवं सावधानियां

✔ बच्चों को तेज धूप से बचाएं, दिन में दो बार स्नान कराएं।
✔ ओआरएस, नींबू-पानी-चीनी का घोल पिलाएं।
✔ तेज बुखार होने पर ताजे पानी से शरीर पोछें और पंखा चलाएं।
✔ बेहोशी या चमकी की स्थिति में बच्चे को छायादार स्थान पर लिटाएं, गर्दन सीधी रखें।
✔ मुंह से लार या झाग आने पर साफ कपड़े से पोछें।
✔ तेज रोशनी से बचाने के लिए आंखों को कपड़े से ढकें।

क्या न करें

❌ बच्चे को गर्म कपड़ों में न लपेटें।
❌ नाक बंद न करें, बेहोशी में कुछ भी न खिलाएं।
❌ ओझा-गुनी के चक्कर में समय न गवाएं, तुरंत अस्पताल ले जाएं।
❌ मरीज के पास शोर न करें, उसे शांत वातावरण दें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Drug Bust update ड्रग्स के खिलाफ मेगा एक्शन! दरभंगा में पकड़ा गया 154 किलो गांजा, वैशाली से आए दो गिरफ्तार

जिला प्रशासन की तैयारियां

✔ 104 आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी
✔ 102 एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध
✔ AES/JE रोगियों के लिए अलग बेड की व्यवस्था
✔ AES/JE की 28 आवश्यक दवाएं और 14 आवश्यक उपकरण उपलब्ध
✔ 94 वाहन मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से टैग किए गए
✔ सभी PHC/CHC में नियंत्रण कक्ष स्थापित

प्रमुख अधिकारी उपस्थित

इस बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, उप निदेशक (जनसंपर्क) सत्येंद्र प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्रा, DPO-ICDS चांदनी सिंह, DPM-हेल्थ शैलेश चंद्र समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिलावासियों से अपील: इस गंभीर बीमारी से बचने के लिए बचाव के उपाय अपनाएं, जागरूक रहें और संदिग्ध लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल जाएं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News DMCH में शराब पार्टी! सर्जिकल भवन में पार्टी की वायरल वीडियो में कौन-कौन?

Bihar Sharabbandi: बिहार में सख्त शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन दरभंगा के सबसे बड़े अस्पताल, DMCH के भीतर एक शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने से इस कानून पर फिर सवाल उठ गए हैं। इस #BiharSharabbandi,#DarbhangaNews,#DMCH

दरभंगा में शराब माफिया का नया पैंतरा फेल! ट्रक के तहखाने में छिपाई 1100 लीटर से ज्यादा दारू पकड़ी गई

Darbhanga Liquor Seizure: दरभंगा में शराब माफियाओं ने निर्माणाधीन आमस सिक्स लेन रोड को नया 'सेफ जोन' बना लिया था, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। एक ट्रक से 1171 लीटर विदेश #DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#CrimeNews

रणजी ट्रॉफी में बिहार की शर्मनाक हार, यूपी ने पारी और 267 रन से रौंदा!

Bihar Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप मुकाबले में बिहार की टीम को उत्तर प्रदेश ने पारी और 267 रनों से करारी शिकस्त दी। राजगीर में हुए मैच में बिहार की बल्लेबाजी दोन #BiharRanjiTrophy,#RajgirCricket,#BiharCricket

बिहार के अस्पतालों में अब मिलेगी बेहतर सुविधा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्या होगा फायदा

Bihar Health Facilities: बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीर बदलने वाली है। 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत 12,067 योजनाओं को मंजूरी मिली है, जिसमें 70.55 करोड़ रुपये का बजट #BiharHealth,#SevaSankalp,#BiharNews