back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 17, 2025

Darbhanga में डायन डायन का खेल, पीट गई 3 बच्चों की मां

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

जाले | नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 भटपोखरा में एक तीन बच्चों की मां पर डायन होने का आरोप लगाकर पड़ोसियों द्वारा लाठी-फट्टा से बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई।

- Advertisement - Advertisement

घर में घुसकर की मारपीट

पीड़िता गीता देवी, पति रामवृक्ष साह, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 20 अक्टूबर की रात उनके पति जाले बाजार गए हुए थे। उसी दौरान पड़ोसी राम शरण दास, उसकी पत्नी रंजू देवी और पुत्र हनी कुमार ने घर में जबरन घुसकर लाठी एवं फट्टा से हमला कर दिया
हमलावरों ने गीता देवी को अधमरा कर दिया और अर्द्धनग्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।

- Advertisement - Advertisement

‘डायन’ बताकर की गई मारपीट

पीड़िता ने बताया कि हमलावरों ने उसे ‘डायन’ (witchcraft) कहकर गालियां दीं और बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में महिला थाने से ऐसी उम्मीद नहीं, पढ़िए क्यों देना पड़ा SSP को दखल, फिर क्या हुआ!

पुलिस ने दर्ज किया मामला

थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि घटना की शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की तहकीकात एसआई दीप शिखा को सौंपी गई है।
पुलिस ने कहा कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है

क्षेत्र में आक्रोश, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

घटना से इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ‘डायन प्रथा’ जैसे सामाजिक अभिशाप के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करे और पीड़िता को न्याय दिलाया जाए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में Apple Fitness+ लॉन्च: घर बैठे पाएं पर्सनल ट्रेनर, जानें कीमत और खूबियां

Apple Fitness+: भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल फिटनेस बाजार में एक नया खिलाड़ी...

17 दिसंबर 2025: Aaj Ka Rashifal, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य का दिव्य आकलन

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के गूढ़ रहस्यों और ग्रहों की चाल के सूक्ष्म...

आज का पंचांग 17 दिसंबर 2025: शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रह स्थिति

Aaj Ka Panchang Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व...

Numerology Horoscope Today: आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल 17 दिसंबर 2025

Numerology Horoscope Today: ब्रह्मांड की गूढ़ ऊर्जाओं और अंकों के सूक्ष्म प्रभावों का संगम,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें