Darbhanga News| महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने MRM College में छात्राओं से पूछा How Is The Josh, जगाया जज्बा, कहा…जो चाहूं वो पा सकती हूं यह विश्वास जगाना है,खुद को ताकतवर बनकर दिखलाना है…,। जहां…
Darbhanga News| महिला थाना लगातार जागरूकता, सक्रियता और उपलब्धि का दूसरा नाम
महिला थाना लगातार जागरूकता, सक्रियता और उपलब्धि का दूसरा नाम बनकर सामने है। जहां, न्याय की दीवारें हर किसी के लिए खुलकर सामने हवाओं से स्पर्श कराती मिलती हैं। इसकी बानगी आज एमआरएम कॉलेज में दिखी। जहां, महिला थाना अध्यक्ष आरती कुमारी नारी सशक्तीकरण का पैगाम, उसकी शक्तीकरण के सभी अवयवों से विस्तारित और विस्तृत परिचय कराती छात्रआों को निडर जीवन जीने की सलाह दी।
Darbhanga News| महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने छात्राओं को अपने अधिकार के बारे में जानकारी दी
जानकारी के अनुसार, छात्राओं के बीच जागरूकता सभा में महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने छात्राओं को अपने अधिकार के बारे में जानकारी दी। उन्हें जीवन में अगुवा बननने की सीख दी। महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने छात्राओं को सशक्तीकरण के विभिन्न घटकों से परिचय कराया। उसे जीवन में आत्मसात् करने की सीख दी।
Darbhanga News| छोटी-छोटी बातों को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत
उन्होंने कहा,अपने अधिकारों को समझना होगा। इसमें छात्राओं की भी महती भूमिका है। छोटी-छोटी बातों को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है। छात्राओं को आत्म निर्भर बनने के लिए मेहनत की और जरूरत है। उन्होंने खुद का उदाहरण देते कहा, दरोगा बनी फिलहाल जिले की महिला थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हूं। आप भी करना चाहती हैं तो मेहनत के बदौलत यह मुकाम हासिल किया जा सकता है।
Darbhanga News| सोशल मीडिया का जमाना है। इस वजह से ज्यादा लड़कियां गलत रास्ता पकड़ लेती हैं।
उन्होंने कहा कि आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। इस वजह से ज्यादा लड़कियां गलत रास्ता पकड़ लेती हैं। वहीं, प्रेम प्रसंग में लिप्त हो जाती हैं। इनका भविष्य में कुप्रभाव पड़ता है। छात्राओं से उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी किसी भी तरह की बातें हो अपने माता-पिता के साथ शेयर जरूर करें। इससे, आपको सही रास्ते पर चलने के लिए वह रास्ता दिखाएंगे।
Darbhanga News| माता-पिता से बेहतर रिश्ता नहीं हो सकता
कहा कि माता-पिता से बेहतर रिश्ता नहीं हो सकता। यदि कोई गलती हो जाए तो छुपाने का बिल्कुल प्रयास नहीं करें। इसके लिए सरकार ने महिला हेल्थ डेस्क, डायल 112 तथा महिला थाना में जाकर अपनी बातों को रखें। उनकी सभी बातों को गोपनीय रखा जाता है। साथ ही उनके नाम को भी गोपनीय रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की कई शिक्षिका कई महिलाएं एवं दर्जनों छात्रों समेत महिला पुलिस उपस्थित थीं।