
Darbhanga News: बिहार की सुशासन वाली सरकार को जब कोई ठेंगा दिखाता है, तो कानून के लंबे हाथ उसे सलाखों के पीछे पहुंचा ही देते हैं। दरभंगा में एक युवक ने शराबबंदी को खुली चुनौती दी, जिसका अंजाम उसे अब भुगतना पड़ रहा है।
Darbhanga News: वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप, प्रशासन ने लिया त्वरित एक्शन
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए एक वीडियो ने दरभंगा से लेकर पटना तक प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी। इस वीडियो में एक युवक हाथ में नेपाल में बनी ‘सोफिया’ ब्रांड की देसी शराब की बोतल लहराते हुए नजर आ रहा था। सिर्फ इतना ही नहीं, वह नशे की हालत में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पूर्ण शराबबंदी नीति का मखौल उड़ा रहा था। यह वीडियो जैसे ही अधिकारियों तक पहुंचा, मद्य निषेध विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हो गई।
विभाग ने बिना किसी देरी के वीडियो की जांच शुरू की और आरोपी की पहचान सुनिश्चित की। आरोपी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक गांव निवासी रामचंद्र यादव के बेटे अर्जुन यादव के रूप में हुई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। लोकेशन की पुष्टि होते ही एक टीम का गठन किया गया और आरोपी अर्जुन यादव को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
नशे की धुत में की बड़ी गलती, अब मांग रहा माफी
गिरफ्तारी के बाद जब अर्जुन यादव से पूछताछ की गई, तो उसका सारा नशा उतर चुका था। उसने अधिकारियों के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि वह नशे में था। आरोपी ने बताया कि किसी दूसरे व्यक्ति ने उसके हाथ में शराब की बोतल थमाई और उसे वीडियो बनाने के लिए उकसाया था। अब वह अपने किए पर पछता रहा है और माफी मांग रहा है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
इस मामले पर जानकारी देते हुए मद्य निषेध विभाग, दरभंगा के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि कानून को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन इस तरह की हरकतों को लेकर पूरी तरह से सतर्क है और किसी भी सूरत में शराबबंदी कानून को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।




