spot_img

Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| सूरत मजदूरी के लिए निकला, ट्रेन से गिरा, मौत, अब असमा गांव पहुंची लाश, कोहराम

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| सूरत मजदूरी के लिए निकला, ट्रेन से गिरा, मौत, अब असमा गांव पहुंची लाश, कोहराम| जहां, कुशेश्वरस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर है। जहां, पलायन और पेट की आग में अपने परिवारीजनों के पेट भरने की चाहत में एक मजदूर तीस साल के थाना क्षेत्र के असमा गांव के ही विशेश्वर पासवान के पुत्र रघुनंदन पासवान उर्फ छोटू अपनी जान दे दी। दरअसल, छोटू के साथ सूरत जाने के दौरान (Darbhanga youth dies in train accident while going to Surat) हादसा हो गया। वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे छोटू की मौत हो गई। वहीं, शव गांव पहुंचते ही कोहराम मचा है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| पिछले ही सप्ताह वह सूरत के लिए अपने साला के बेटे के साथ निकला था

जानकारी के अनुसार, पिछले ही सप्ताह वह सूरत के लिए अपने साला के बेटे के साथ निकला था। जहां, जाने के दौरान महाराष्ट्र के जलगांव स्टेशन पर ट्रेन से नीचे उतर कर पानी लाने गया। इसी बीच ट्रेन खुल गई। खुलते ही रफ्तार पकड़ ली। इसको पकड़ने के चक्कर में वह फिसलकर गिर गया। बाद में उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| मंगलवार की सुबह शव पहुंचते ही गांव में कोहराम

जानकारी के अनुसार, छोटू गांव में मजदूरी करता था। लेकिन, जरूरत और अपने परिवार के पालन-पोषण में वह पिछड़ रहा था। इसी वजह से वह सूरत मजदूरी करने के लिए जाने की ठानी और वह सूरत ही जा रहा था। जहां,सूरत जाने के दौरान ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई। रघुनंदन पासवान उर्फ छोटू का मंगलवार की सुबह शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। शव के अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

- Advertisement -

Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| महाराष्ट्र के जलगांव स्टेशन पर ट्रेन से नीचे उतर कर पानी लाने गया

छोटू की पत्नी रीता देवी के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। जहां एक सप्ताह पहले ही छोअू घर से सूरत जाने के लिए निकला था। वह सूरत में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सूरत जाने के दौरान महाराष्ट्र के जलगांव स्टेशन पर ट्रेन से नीचे उतर कर पानी लाने गया। इसी बीच ट्रेन खुल गई। खुलते ही रफ्तार पकड़ ली।

Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| हाथ छूट जाने से वह नीचे गिर गया

दौड़ कर छोटू ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहा था कि हाथ छूट जाने से वह नीचे गिर गया। और गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल रेलवे के कर्मचारी उसे चिकित्सक के पास ले गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ जा रहे छोटू के साला का लड़का ट्रेन को चेन पुलिंग कर रुकवाया। वापस स्टेशन आने पर छोटू की मौत हो जाने की जानकारी मिली। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव लेकर उनके साला का लड़का गांव असमा पहुंचे। छोटू के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। आज अंतिम संस्कार किया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

विपक्ष पर विजय सिन्हा का ‘खिसियानी बिल्ली’ वाला हमला: ’15 साल सिर्फ बिहार को लूटा, अब सवाल उठा रहे’

Bihar Politics: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 15 साल तक सत्ता में रहने वालों ने बिहार को लूटा और अब 'खिसियानी बिल्ली' क#BiharPolitics,#VijayKumarSinha,#NDA

बिहार में बिजली ग्राहकों की चांदी! कनेक्शन से मीटर बदलने तक, अब नहीं करना होगा इंतजार, देरी पर कंपनी को देना होगा 1000 रुपये...

Bihar Electricity: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को अब नए कनेक्शन, खराब मीटर बदलने और गलत बिल ठीक कराने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने सख्त समय-सीमा तय#BiharElectricity,#ConsumerRights,#PowerSupply

बड़ा बवाल: सहारनपुर पुलिस ने जज की जगह AIMIM प्रमुख MP असदुद्दीन ओवैसी को दे दी सलामी, SSP ने लिया ये एक्शन!

Saharanpur Police: सहारनपुर में पुलिस प्रोटोकॉल की बड़ी चूक सामने आई है। न्यायाधीश के लिए तैयार गार्ड ऑफ ऑनर गलती से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गया, जिसके बाद एसए#SaharanpurPolice,#AsaduddinOwaisi,#PoliceProtocol

बिहार में शिक्षकों की खैर नहीं! 2006 से 2021 तक की नौकरी पर खतरा, अब फिर होगी सर्टिफिकेट की जांच

Bihar Teacher Certificate Verification: बिहार में 2006 से 2021 तक बहाल हुए शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की दोबारा गहन जांच होगी। फर्जी पाए जाने पर नौकरी जाएगी और एफआईआर भी दर्ज होगी। शिक्षा विभाग ने इस स#BiharTeacher,#FakeCertificate,#EducationBihar