back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga के अक्षय आनंद का KBC की हॉट सीट पर महानायक Amitabh Bachchan से मिलने की बचपन की जिद हो गई पूरी, पढ़िए क्या बताया अक्षय ने…

अक्षय के पिता घनश्याम झा पेशे से खुद भी शिक्षक हैं, क्या बताया उन्होंने, कैसे अक्षय अपनी मां की दुखद मौत के बाद केबीसी की शूटिंग के लिए मुंबई गया, क्या प्रश्न अक्षय से पूछा गया, कैसे उसने जवाब दिया, सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से मिलकर उसे कैसा लगा, पूरी खबर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव निवासी स्व आरती झा एवं घनशयाम झा का पुत्र अक्षय आनंद सुपर सिने स्टार महानायक अमिताभ बच्चन का बड़ा प्रशंसक है। वह अमिताभ बच्चन से मिलने और केबीसी की हॉट सीट पर बैठने की तमन्ना बचपन से ही (Darbhanga’s Akshay Anand’s childhood wish of meeting megastar Amitabh Bachchan on the hot seat of KBC has been fulfilled) पाल रखा था।

- Advertisement -

कारण, उसकी मां आरती झा भी 2019 में केबीसी में 6 लाख 40 हजार जीत चुकी है। दुखद यही है कि उसकी मां उसे केबीसी के हॉट सीट पर बैठता नहीं देख पाई लेकिन मां आरती झा का स्नेह और प्यार उसे उस अमिताभ बच्चन के सामने बैठा दिया जहां बैठने की उसकी लालसा बचपन से ही थी।

- Advertisement -

20 नवम्बर को प्रसारित कौन बनेगा करोड़पति जूनियर में 6 लाख 40 हजार रुपये जीत कर अपनी माता स्व. आरती झा के सपनों को अक्षय ने साकार किया है। अक्षय से जब बात हुई तो उसने बताया कि तीन नवंबर को मुम्बई में सोनी टीवी पर केबीसी की शूटिंग होने ही वाला था कि ठीक इससे तीन दिन पहले उसकी मां का निधन हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna News: बिहार की खाकी अब सलाखों में, IPS एम सुनील नायक की गिरफ्तारी से हड़कंप, पढ़िए. .. दलदल में धंसे एक चमकते सितारे का पतन

इस दुःख की घड़ी में भी परिवार के लोगों ने उसके मनोबल को घटने नही दिया। उसके पिता घनश्याम झा जो पेशे से खुद भी शिक्षक है्ं अपने पुत्र साथ लेकर मुम्बई गए और शूटिंग करवाया

अक्षय आनंद से हमने बात की उसने बताया कि मेरी मम्मी से उसे प्रेरणा मिली थी। हालांकि वह चार वर्ष पूर्व काफी छोटा था लेकिन टेलीविकन स्क्रीन पर उसने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी को देखकर उसे केबीसी में जाने का उसने ठान लिया था।

उसने बताया कि जबसे के बी सी जूनियर की शुरुआत हुई तब वह प्रत्येक बार कई कई दिन तक प्रयास करता था लेकिन उसे सफलता नही मिल रही थी। इस वर्ष केबीसी के शुरू होने अक्षय ने प्रयास किया और उसे पहली बार मे सेलेक्ट कर लिया गया। सेलेक्ट होने के दस दिनों तक प्रश्न पूछा जाता था।

इस बार हमने सभी सवालों का सही सही जबाब दिया। उसके बाद फिर से जीके राउंड हुआ तब जाकर फाइनल सेलेक्शन हो सका। उसके बाद सीधे सवालो का जबाव देकर मैं हॉट सीट पर पहुँच गया जहाँ अमिताभ बच्चन को देखकर मैं काफी खुश हो गया।उसने बताया कि वह 11 सवालो का सही सही जबाब दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कहीं सास-जेठानी ने बहू को दांतों से काटा, तो कहीं 5 महीने के बच्चे को मां से किया जुदा, जानें पूरा मामला

इसमें उसने 6 लाख 40 हजार रुपये जीते है। 12 वें सवाल में की ‘मानव शरीर में कितने प्रतिशत खून रहता है, इस सवाल का सही जबाव मुझे नही मालूम था इस पर मैन क्विट कर लिया।

हालांकि सुपर सन्दूक रौनक में मैन 9 सवालों का सही जवाब देकर उसमें भी मैन 90 हजार जीते है। अक्षय ने कहा कि अब मेरा निश्चय यह कि सीनियर के बी सी में भी जाएं इसके लिए वह आगे प्रयास करेंगे। उसने छोटे बच्चों से अपील की आप भी हॉट सीट पर जा सकते हैं केवल सही प्रयास करना चाहिए।

अक्षय आनंद के पिता घनश्याम झा ने बताया कि इसकी काफी दिनों से ख्वाहिश थी के बी सी में जाने की जिसके लिए यह बराबर अपनी मां से जानकारी लिया करता था। इस वर्ष भी जब के बीसी जूनियर की शुरुआत हुई ये प्रयास करने लगा इस वर्ष संयोग ऐसा था कि इसका कौन बनेगा करोड़पति जूनियर में हर स्टेप पर पहली बार मे सेलेक्शन होता चला गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर में पुलिस की Cyber Crime Awareness की 'पाठशाला', SHO आलोक ने बच्चों को सिखाए ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के गुर, बोले- एक गलती और खाता खाली!

यहां तक कि फास्टेस्ट फिंगर फस्ट में भी पहले ही राउंड में इसका चयन हो गया। जिसमें मेरे पुत्र ने 11 सवालो का सही सही जबाब देकर 6 लाख 40 हजार जीते और सुपर सन्दूक में 9 सही सवालों का सही जवाब देकर 90 हजार रुपये जीते है।

कुल मिलाकर 7 लाख 30 हजार रुपये इसने जीते है। कौन बनेगा करोड़पति के शो में प्रसस्ति पत्र देकर मेरे पुत्र को सम्मानित किया गया। हालांकि अक्षय की मां पहले से बीमार चल रही थी। लेकिन शूटिंग के दौरान ही उनकी तबियत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।

यह ऐसी स्थिति थी हम सोच नही पा रहे थे कि क्या करें हमलोग को जिस बात का डर था वह घटना हो ही गई हनलोग को शूटिंग से लौटने से पहले ही अक्षय की मां का निधन हो गया। मेरी पत्नी की ख्वाहिश थी जिस कारण मे अपने आप को कंट्रोल करके इसे मैं मुंबई लेकर गया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

क्लीन मैक्स एनवायरो आईपीओ: नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश का बड़ा अवसर

क्लीन मैक्स एनवायरो आईपीओ: नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश का बड़ा अवसरक्लीन मैक्स एनवायरो...

विजय देवरकोंडा रश्मिका मंदाना वेडिंग: शादी से पहले उदयपुर में होगी ग्रैंड डिनर पार्टी!

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: साउथ सिनेमा के दो सबसे चहेते सितारे, 'अर्जुन रेड्डी'...

T20 World Cup: वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, बनाया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

T20 World Cup: वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ तूफान मचा...

T20 World Cup: वेस्टइंडीज का तूफान, जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड तोड़ 254 रन!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांचक अपडेट के लिए! जहां एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें