spot_img

दरभंगा का भी AQI Level बना जहरीला, खेतों में पराली जलाने का चल रहा खतरनाक खेल

spot_img
- Advertisement -

सतीश झा, बेनीपुर। एक ओर पर्यावरण संरक्षण विश्व के लिए चुनौती बना हुआ है,हर देश अपने स्तर से वायु प्रदूषण रोकने के लिए जरूरी ऐतिहातिक कदम उठा रही है। वही स्थानीय किसान खरीफ का मौसम समाप्त होने के साथ-साथ किसानों में पराली जलाने की होड़ मची हुई है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

देश की राजधानी दिल्ली को सर्वाधिक प्रदूषण शहर घोषित किए जाने के बाद उसे पंजाब और हरियाणा के किसानों को दोषी ठहराते हुए ने कार्रवाई की मांग की जा रही है।

- Advertisement -

वहीं बिहार में भी विभिन्न जिलों के वायु प्रदूषण का मानक ए क्यू आई लेवल खतरनाक स्थिति में पहुंच चुकी है लेकिन ना तो सरकार के तरफ से इन किसानों को पराली जलाने से रोकने की या पराली को विनष्ट करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा कमलजट्टी देवी मंदिर में पूजा कर रहा था शख्स, अचानक लगा जोरदार करंट! तड़प-तड़पकर हुई मौत, जाले में पसरा मातम

और ना ही स्थानीय शासन प्रशासन द्वारा किसानों को पराली जलाने पर रोक लगाई जा रही है।किसान द्वारा धान कटनी के बाद अंधाधुंध खेतों में आग लगाकर पराली जलाई जाती है।

इससे न केवल मिट्टी की आवश्यक उर्वरा शक्ति विनष्ट हो रही है ,बल्कि पराली से उठे धुएं के कारण मिथिला का यह भूभाग भी गैस चैंबर में तब्दील होता जा रहा है। सरकार की ओर से समय-समय पर वायु प्रदूषण का एक्यूआई लेवल की जांच एवं समाचार माध्यमों से रिपोर्ट के अनुसार दरभंगा का भी एक्यूआई लेवल खतरनाक स्थिति में पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident दर्दनाक! दरभंगा में 'नो एंट्री' वाले ट्रक ने शिक्षक को कुचला, ऑन द स्पॉट मौत, सड़क पर भड़का जनसैलाब

लेकिन शासन प्रशासन द्वारा इसे रोकने की कोई उपाय नहीं की जा रही है।दूसरी ओर नगर परिषद की ओर से भी अपने निर्धारित स्थल पर कचरे को जमा नहीं कर यत्र तत्र फेंकी जा रही है। जहां आम लोगों को आ रही गंदगी की बदबू के कारण लोग उसमें आग लगाकर जलाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Wushu Competition | दरभंगा में बेटियों का जलवा! वुशु प्रतियोगिता में जीते गोल्ड, बनीं आत्मनिर्भर

इससे कि अनावश्यक वायु प्रदूषण का खतरा बढ़ता ही जाता है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी शंभू नाथ झा बताते हैं कि कृषि विभाग को किसानों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाना चाहिए जिससे कि आम लोग जागरुक होकर पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Darbhanga News! दरभंगा में सैकड़ों दुकानदारों की बेदखली पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जानें पूरा मामला

Darbhanga News: पटना हाईकोर्ट ने दरभंगा के कुशेश्वरस्थान बाजार के सैकड़ों दुकानदारों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनकी दुकानों को खाली कराने की प्रशासनिक कार्रवाई पर तत्काल रोक#DarbhangaNews,#PatnaHighCourt,#ShopkeepersRelief

दरभंगा में अवैध पटाखों पर नकेल: दीपावली-छठ से पहले 6 थाना क्षेत्रों में विशेष टीम, जानें कहां-कहां होगी छापेमारी

Darbhanga Firecracker Crackdown: दीपावली और छठ पर्व से पहले दरभंगा में जिला प्रशासन ने अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। सदर अनुमंडल के 6 थाना क्षेत्रों में विशेष धावा दल गठित किए गए हैं#DarbhangaNews,#BiharFestivals,#FirecrackerBan

Darbhanga Wushu Competition | दरभंगा में बेटियों का जलवा! वुशु प्रतियोगिता में जीते गोल्ड, बनीं आत्मनिर्भर

Bihar Wushu Competition: दरभंगा में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर-प्रमंडलीय वुशु प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका वर्ग की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिला खेल पदाधिकारी चंदन कुमार ने#BiharWushu,#GirlsInSports,#DarbhangaNews

Darbhanga News अलीनगर पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 81 लीटर रॉयल स्टैग जब्त, SHO बोले – ‘कोई धंधेबाज नहीं बचेगा!’

Alinagar Liquor Seizure: दरभंगा के अलीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने हरियठ गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए 81 लीटर रॉयल स्टैग शराब जब्त की है। शराब माफिया संतोष मुखिया फरार हो गया, लेकिन#BiharLiquorBan,#AlinagarNews,#DarbhangaPolice