back to top
15 जून, 2024
spot_img

नए SDM मनीष झा ने मांगा सहयोग, बोले- मुझे बेनीपुर की जनता से जुड़ना है….याद रहेगा बेनीपुर का प्रेम –शंभुनाथ झा

spot_img
Advertisement
Advertisement

“याद रहेगा बेनीपुर का प्रेम” – भावुक हुए पूर्व SDM शंभूनाथ झा, बोले दिल से धन्यवाद। नए SDM मनीष झा ने मांगा सहयोग, बोले- बेनीपुर की जनता से जुड़ाव मेरी प्राथमिकता। SDM मनीष झा ने संभाली जिम्मेदारी, पूर्व अधिकारी शंभूनाथ झा को दिया गया सम्मान।@सतीश झा, दरभंगा, देशज टाइम्स।

बेनीपुर को मिला नया एसडीओ: मनीष कुमार झा ने पदभार संभाला, शंभूनाथ झा को दी गई भावभीनी विदाई

बेनीपुर/दरभंगा,देशज टाइम्स। गुलदस्ते, माला और चादर से स्वागत के बीच बेनीपुर में नए SDM मनीष झा का जोरदार अभिनंदन शुक्रवार को हुआ। बेनीपुर अनुमंडल में प्रशासनिक बदलाव की अहम कड़ी के रूप में नव नियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) मनीष कुमार झा ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व एसडीओ शंभूनाथ झा ने उन्हें पद की जिम्मेदारी सौंपी। समारोह में गर्मजोशी, सम्मान, और विदाई के भावुक क्षण देखने को मिले।

माल्यार्पण, पाग और चादर से हुआ स्वागत

नव एसडीओ को कार्यालय कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने माला, पाग और चादर से सम्मानित किया। निवर्तमान एसडीओ शंभूनाथ झा को भी भावभीनी विदाई दी गई, पूरा माहौल रहा स्नेह और सम्मान से भरा रहा।

यह भी पढ़ें:  बाइक चोर की तलाश में Laheriasarai Police...मिले 'मां-बेटा दोनों 'शराबी', बेटा फरार, मां जेल में! जांच अब दो मोर्चों पर

शंभूनाथ झा: “तीन साल कब गुजर गए, पता ही नहीं चला”

कहा कि बेनीपुर अनुमंडल में साढे़ तीन साल का कार्यकाल किस तरह व्यतीत हुआ यह मुझे खुद का भी एहसास नहीं हो सका ।बेनीपुर के लोगों से जो स्नेह प्रेम और सहयोग मिला वह सेवा काल में हमेशा ही याद रहेगा। संबोधन में उन्होंने कहा:

“बेनीपुर के लोगों से जो स्नेह, प्रेम और सहयोग मिला, वह जीवनभर स्मरणीय रहेगा।”

उन्होंने नव एसडीओ को सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से परिचय करवाया और पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

नव एसडीओ मनीष कुमार झा ने मांगा सहयोग

नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार झा अपने पूर्ववर्ती जगह के कार्यकाल की चर्चा करते हुए अपना व्यक्तिगत परिचय आम लोगों से साझा की। सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा की।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में आधी रात को थानों में क्या होता है? सादे लिबास में पुलिस के हाकिम@Rural SP Alok का 4 थानों के Reality check में क्या दिखा? जानिए!

अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार झा ने कहा:

“बेनीपुर की सेवा में तत्पर हूं, जनता एवं पदाधिकारियों के सहयोग से ही प्रशासन सुचारु रूप से चल सकता है।”

पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

इस स्वागत और विदाई समारोह में निम्न अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसमें, भूमि सुधार उप समाहर्ता – आनंद उत्सव, कार्यपालक दंडाधिकारी – सुमन कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी – रूपेश कुमार झा, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी – दीपक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी – आशुतोष कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी – सुदीप शंकर झा, मोनिका कुमारी सहित कई अन्य शामिल थे।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में आधी रात को थानों में क्या होता है? सादे लिबास में पुलिस के हाकिम@Rural SP Alok का 4 थानों के Reality check...

दरभंगा में आधी रात पुलिस चेकिंग! ग्रामीण एसपी ने 4 थानों में मारा औचक...

ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिसकर्मी की पीठ में उतार दी अपराधियों ने गोली

कैमूर के कुदरा में महिला पुलिसकर्मी पर बुलेट सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला करते...

हे केदारनाथ- पूरा परिवार अनाथ: गौरीकुंड के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, मासूम समेत 7 की मौत, बचा सिर्फ राख

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भीषण हेलीकॉप्टर हादसा: 23 महीने के मासूम समेत 7 श्रद्धालुओं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें