back to top
8 नवम्बर, 2024
spot_img

Darbhanga के बिरौल अनुमंडल में ‘उपद्रवियों पर शिकंजा’, SDM शशांक राज का सख्त फरमान: ‘गड़बड़ी या दबाव बर्दाश्त नहीं, इनको मिला — नोटिस, जानिए

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

आरती शंकर, बिरौल। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए बिरौल अनुमंडल प्रशासन ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में व्यापक कार्रवाई की है।

अनुमंडल दंडाधिकारी शशांक राज के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों से मिले प्रतिवेदनों के आधार पर धारा 126 के तहत 2746 संदिग्ध और उपद्रवी व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

प्रमुख कार्रवाई और निगरानी

  • SDM शशांक राज ने थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने वाले तत्वों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

  • अनुमंडल स्तर पर त्वरित और व्यापक निरोधात्मक अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में आचार संहिता का उल्लंघन, बूथ के अंदर Voting का बनाया फोटो-वीडियो, Social Media पर किया पोस्ट

थानावार विवरण

थाना क्षेत्रबंध पत्र/निरोधात्मक कार्रवाई
बिरौल382
घनश्यामपुर293
जमालपुर175
बड़गांव155
कुशेश्वरस्थान500
तिलकेश्वर281
नदी थाना36
कुल1822

SDM शशांक राज ने कहा:

“चुनाव लोकतंत्र का पर्व है, इसे भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या दबाव डालने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

  • प्रशासनिक और पुलिस टीमों को ग्राउंड लेवल पर सघन निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

  • यह कार्रवाई प्रशासनिक इच्छाशक्ति और सक्रियता का स्पष्ट उदाहरण है, जिससे क्षेत्र में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित होने की उम्मीद है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में घर-घर पहुंचेगा न्याय! 09 नवंबर को आप बनेंगे नि:शुल्क विधिक जागरूक, डोर-टू-डोर

दरभंगा | 09 नवम्बर को नि:शुल्क विधिक सहायता के लिए डोर-टू-डोर अभियान, जरूरतमंदों को...

Darbhanga में वामपंथ का सितारा नहीं रहा, मिट्टी की ढे़र से टकराई बाइक, वाहन ने कुचला, CPI (ML) के शीर्ष जिला नेता Manoj Yadav...

दरभंगाा के बिरौल थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। ऐन चुनावी मौसम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें