back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा, व्यवसायिक गतिविधियों में हमनें बदलाव किया, मगर बैंकिंग में सुधार की जरूरत

spot_img
- Advertisement - Advertisement
उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। चैम्बर ऑफ कॉमर्स, बिरौल का वार्षिक बैठक सोमवार को सुपौल जीरो माइल स्थित एक निजी होटल में संपन्न हुई।

जिसकी अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष इंद्र भूषण प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि बिरौल-सुपौल में चैम्बर ऑफ कॉमर्स का स्थापना से व्यवसायिक गतिविधियों में बदलाव हुआ है। संगठनिक रुप से इससे मजबूती प्रदान करने के लिए हम सभी कृतसंकल्पित है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि बिरौल में बैंकिंग स्थिति काफी दयनीय है। इसमें सुधार की आवश्यकता है। अतिशीघ्र बैंकिंग अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कई बातें पर प्रकाश डालें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Container Fire: दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे पर बालों के तेल से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, 30 लाख का सामान खाक

सचिव रंजीत भगत ने कहा कि एक वर्षों के कार्यकाल में संस्था ने नये सदस्यों को जोड़ने का काम किया है। कोषाध्यक्ष श्याम माहथा ने पिछले वर्षों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

पूर्व अध्यक्ष संजीव झा ने कहा कि व्यवसायियों का विश्वास जीतकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है। पूर्व सचिव बलराम टेकड़ीवाल ने कहा कि व्यवसायी  हित में कई कार्य कर संगठन को आगे बढ़ाया जाय। वहीं संस्थापक पप्पू नायक ने अपने अनुभव को सांझा करते हुए  सदस्यों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : जब Sunday को भी दिखा DM Kaushal Kumar का एक्शन मोड! हर कार्यालय में बनेगा "वर्क एरिया" और मॉडल हॉल", पढ़िए... फाइलों से लेकर छत तक की पड़ताल
बैठक का संचालन करते हुए संस्थापक सदस्य मनोज साह ने कहा कि बिरौल उभरता हुआ बाजार है। हम संगठित होकर सुपौल बाजार के व्यवसायियों के समस्या को निराकरण करने कि दिशा में कार्य कर रहे हैं। आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: JDU में चुनावी हलचल तेज, प्रवीर कुमार मेहरोत्रा के सिर सजा लहेरियासराय सेक्टर अध्यक्ष का ताज
संस्थापक सदस्यों को पाग, चादर एवं माला से सम्मानित किया गया। आमसभा में सदस्य रामशंकर शर्मा, कबीर महतो, राजेश चौरसिया सहित कई ने विचार रखे। इस मौके पर बिजली कांत झा, संतोष माहथा, किशोर नायक,सुरेन्द्र आचार्य, सुधा ठाकुर, प्रदीप पोद्दार,रामबाबू माहथा, उपेंद्र गाड़ा, मो.नौशाद, बबन सिंह सहित कई सदस्य मौजूद थे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Panchang: 23 फरवरी 2026, सोमवार का पावन पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज 23 फरवरी 2026, सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति...

Zareen Khan की मां अस्पताल में भर्ती: एक्ट्रेस ने मांगी दुआएं, कहीं ये बात!

Zareen Khan News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अक्सर सितारों की निजी जिंदगी...

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें