back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Darbhanga का बिरौल, इलेक्ट्रिक दुकान में फायरिंग….पुलिस रडार पर अपराधी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा के बिरौल में इन दिनों आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। साथ ही, पुलिस की सक्रियता भी। एसएसपी अवकाश कुमार स्वयं किराना दुकान कर्मी से लाखों की लूट मामले की जांच करने बिरौल पहुंचे जहां सुपौल बेनीपुर पथ में सिसौनी विष्णुपुर  के बीच लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था, उस स्थल का मुआयना किया।

- Advertisement -

एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी लूटकांड के समय से ही पूरी तरह से एक्टिव मोड में हैं ही। मगर इस बीच, इलेक्ट्रिक दुकान में घुसकर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। हालांकि, इसमें दुकानदार बाल बाल बचे। एक्शन मोड में चल रही पुलिस तत्काल एक मैगजीन, एक गोली और खोखा बरामद किया है। मामले की तहकीकात तेज हो गई है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

बिरौल थाना क्षेत्र के वनदेवी नगर स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान में बीती रात लूट के इरादे से बदमाशों ने दुकानदार पर फायरिंग कर दी। दो बदमाश इलेक्ट्रिक की दुकान में घुसे। वहां बैठे लोगों गल्ले से सारा पैसा निकालने को कहा। विरोध करने पर दोनों अपराधियों ने कमर से पिस्टल निकाल कर दो राउंड फायरिंग कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: महिला बेच रही थी शराब, 3 शराबी कर रहे थे हंगामा, Benipur Police ने एक साथ सबको दबोचा

फायरिंग में दुकानदार तो बच गए, लेकिन गोली चलने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के दुकानदार दौड़ पड़े। खुद को घिरता हुआ हुआ देख दोनों अपराधी अपनी स्कूटी लेकर भाग गए। इस दौरान एक अपराधी के पिस्टल का मैगजीन और एक गोली निकल कर दुकान में ही गिर गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर बिरौल थाना की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर ली है।

इस घटना शामिल अपराधियों में बिरौल थाना क्षेत्र के बेंक गांव के मो. दिलदार और दूसरा अपराधी सुपौल बाजार शेखपुरा के मो. अदनान के रूप में कई गई है। बिरौल थाना की पुलिस ने इन दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

बताया जाता है दोनों बदमाश देर शाम को कोठी पुल की ओर से स्कूटी से पहुंचे दुकान के बाहर आराम से स्कूटी लगाया। अंदर आते ही काउंटर पर बैठे लकी साह को गल्ले से सारे रुपए निकाल देने को कहा। जब कर्मी ने गल्ले में रुपए नहीं होने की बात कही तो दोनों बदमाशों ने कमर से पिस्तौल निकाल कर तान दी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Container Fire: दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे पर बालों के तेल से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, 30 लाख का सामान खाक

थोड़ी देर दोनों तरफ से वातावाती हुई फिर एक बदमाश ने कमर से पिस्टल निकाल कर दो राउंड फायरिंग कर दी। उधर दूसरे बदमाश ने काउंटर पर पिस्टल के बट से मारते हुए कुछ सामान को इधर-उधर फेंक दिया।

गोली चलने की आवाज सुनकर प्रथम मंजिल से दुकानदार रोशन कुमार के दौड़ते हुए नीचे आये आसपास के लोगों ने भी गोली चलने की आवाज से हल्ला करने लगे तब तक दोनों बदमाश स्कूटी से कोठी पुल की ओर फरार हो गए। इस दौरान एक अपराधी का पिस्टल भागने की जल्दबाजी में अपराधियों के पिस्टल का एक मैगजीन और एक गोली दुकान में गिर गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: देवघर में मोबाइल गुम, दरभंगा में खाता साफ! Cyber Fraud का ऐसा खेल कि आप भी हो जाएंगे हैरान... पढ़िए एक छोटी सी चूक

स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंचे पुलिस को दुकानदार ने मैगजीन और गीली सौंप दिया है। वहीं जांच के क्रम में एक खोखा भी मिला सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज के माध्यम से पुलिस दोनों बदमाशों के सत्यापन में जुटी हुई है।

इसमें बेंक गांव के मो. दिलदार और सुपौल बाजार के शेखपुरा के मो. अदनान पाए गए हैं। पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने के लिये छापामारी कर रही है। हालांकि पुलिस एक युवक को हिरासत को लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने बताया कि दुकानदार के आवेदन में प्राथमिक की दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज से अपराधियो की पहचान की गई है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्दी ही दोनों अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

MS Dhoni: क्या IPL 2026 में चेन्नई के लिए हर मैच खेलेंगे ‘थाला’?

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सत्र के नजदीक आते ही क्रिकेट फैंस...

सैलरी अकाउंट: नौकरीपेशा लोगों के लिए वित्तीय वरदान और उसके छिपे फायदे

सैलरी अकाउंट: नौकरीपेशा लोगों के लिए वित्तीय वरदान और उसके छिपे फायदेआजकल बैंक अलग-अलग...

4G Technology: LTE और VoLTE में क्या है अंतर, और कैसे बदल रहा है आपका डिजिटल अनुभव?

4G Technology: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए तेज़ इंटरनेट और क्रिस्टल-क्लियर कॉलिंग अब सिर्फ सपना...

Malaika Arora: क्या अर्जुन कपूर के बाद 19 साल छोटे बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं मलाइका अरोड़ा?

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें