

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। वर्षों से अमीन का अभाव झेल रहे अंचल कार्यालय को बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जिलाधिकारी के माध्यम से पांच अमीन का पदस्थापना कर इसकी भरपाई कर दिया है।
इससे वर्षों से मापी के अभाव में लंबित भूमि विवाद का मामला निष्पादन में आसानी हो गई है। सीओ विमल कुमार कर्ण ने बताया कि जिला से बिरौल अंचल को मिले पांच अमीनों में रुपा कुमारी, ब्यूटी कुमारी, ज्योष्णा कुमारी, वीणा कुमारी एवं अभय कुमार सिंह शामिल हैं।
इन लोगों ने शुक्रवार को अपना योगदान दे दिया है। यहां पूर्व से एक अमीन संविदा पर कार्यरत है।कूल 6 अमीनों को जल्द ही अंचल कार्यालय के विभिन्न हल्का आवंटित कर दिया जाएगा। इससे मापी के लिए लंबित भूमि विवादों का निष्पादन करने मे सुविधा होगी।
जानकारी के अनुसार वर्षों से सरकारी अमीन के अभाव में अंचल कार्यालय की ओर से स्थानीय प्राइवेट अमीन से काम लिया जाता रहा है। अब यह समस्या लगभग समाप्त हो गया।

