back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल को जल्द मिलेगा अपना व्यवहार न्यायालय भवन, जब पहुंचे जिला जज विनोद कुमार तिवारी तो क्या कहा?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। व्यवहार न्यायालय बिरौल को जल्द ही अपना भवन नसीब होने वाला है। इसका 15 अगस्त से पहले उदघाटन होने की संभावना है।

- Advertisement -

इसको लेकर जिला जज विनोद कुमार तिवारी ने बुधवार को बिरौल पहुंचे। जहां उन्होंने नये कोर्ट भवन का निरीक्षण करने के बाद भवन निर्माण विभाग के जेई को भवन का शेष बचे कार्यों को जल्द संपन्न करने का निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga College of Engineering में सजेगी यादों की महफिल, पहली बार हो रहा भव्य एलुमनी मीट, जानें क्या है खास
जिला जज ने कहा की ये उदघाटन सिर्फ जिला ही नहीं राज्य स्तर पर टेलीकास्ट किया जायेगा। इसकी तैयारी भी इसी हिसाब से करनी है। उन्होंने कहा कि इसका उद्घाटन 15 अगस्त से पहले संभावित है। जानकारी के मुताबिक इसका उदघाटन पटना हाईकोर्ट के जस्टिस संदीप कुमार के करकमलों से होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Congress में संगठन चुनाव से पहले बड़ी हलचल, जयपुर से आईं प्रभारी संगीता बेनीवाल ने जानिए क्या कहा, बड़ा बयान
बिरौल अनुमंडल की स्थापना के 30 वर्ष से ज्यादा हो जाने के बाद भी बिरौल अनुमंडल में सिविल कोर्ट को अपना भवन नहीं था। जिससे न्यायिक व्यवस्था में यहां के आमलोगों और प्रशासनिक विभाग को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

- Advertisement -

ऐसे में, अब नए भवन मे कोर्ट के चालू हो जाने से यहां के लोगों के साथ साथ न्यायिक कार्य से जुड़े पदाधिकारी,कर्मी एवं अधिवक्ता की यह परेशानी दूर हो जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Benipur JDU में घमासान! हाथापाई और नारेबाजी के बीच कीर्ति मोहन झा बने अध्यक्ष, पढ़िए... विरोधी जाएंगे कोर्ट बड़ी तैयार!

जानकारी के अनुसार व्यवहार न्यायालय बिरौल लंबे समय से प्रखंड ई किसान भवन में संचालित हो रहा है। मौके पर एसीजेएम पंकज चंद्र वर्मा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम पप्पू कुमार पंडित व राजू कुमार साहु, कोर्ट नाजीर पंकज कुमार के अलावा स्थानीय अधिवक्ता गण मौजूद थे।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...

T20 वर्ल्ड कप 2026: India vs South Africa महामुकाबले में भारत को मिली 76 रनों की शर्मनाक हार

India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर 8 मुकाबले में...

ICICI प्रूडेंशियल ने लॉन्च की भारत की पहली ‘स्वास्थ्य Pension Scheme’, बदल देगी रिटायरमेंट की तस्वीर!

Pension Scheme: भारत के वित्तीय बाजार में एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ है, जब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें