spot_img

Darbhanga News| सिंहवाड़ा की बेटी Pragya Bharti बनेंगी जज, CBSE 10th की बनीं टॉपर, Greater Noida की G.D.Goenka Public School का लहराया परचम

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| सिंहवाड़ा की बेटी प्रज्ञा भारती बड़ी सेलिब्रेटी बन गई है। CBSE 10th की टॉपर प्रज्ञा की शानदार कामयाबी से Greater Noida की G.D.Goenka Public School का परचम लहरा रहा है। जहां, सिंहवाड़ा की बेटी प्रज्ञा भारती (Pragya Bharti) ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल की टॉपर बनीं है। वहीं, आगे चलकर प्रज्ञा जज बनेंगी। इसकी तैयारी भी उसने अभी से शुरू कर दी है।

- Advertisement -

- Advertisement -

Darbhanga News| पिता रिपुंजय झा के सपने को साकार करती बेटी प्रज्ञा

प्रज्ञा (Pragya Bharti) की इस सफलता से संपूर्ण सिंहवाड़ा आज गदगद है। जहां, कोरोना काल में अपने पिता और सिंहवाड़ा उत्तरी पंचायत निवासी वाणिज्यकर विभाग बिहार सरकार के अतिरिक्त आयुक्त रिपुंजय झा उर्फ भोलनजी (Ripunjay Jha,Additional Commissioner Commercial Taxes) की आकस्मिक दु:खद निधन के बाद भी प्रज्ञा (Pragya Bharti) हार नहीं मानीं।

- Advertisement -

Darbhanga News| माता भारती झा और भाई प्रतीक के साथ साहसी बेटी प्रज्ञा आज कामयाबी की बुलंदियों पर है

अपनी माता भारती झा (Bharti Jha) और भाई प्रतीक के साथ सिंहवाड़ा की इस साहसी बेटी प्रज्ञा (Pragya Bharti) ने अपनी हिम्मत को हौंसलें की परवाज के साथ कामयाबी की बुलंदियों को चूमती आज सामने है, जहां पूरा जीडी गोयनका स्कूल (G.D. Goenka Public School, Greater Noida) परिवार प्रज्ञा भारती (Pragya Bharti) की इस शानदार सफलता पर बधाई दे रहा है। वहीं, सिंहवाड़ा अपनी होनहार बिटिया की कामयाबी पर जश्न में डूबा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में पश्चिमी विक्षोभ की तीसरी चोट, खेतों में पसरी बर्बादी; अन्नदाता का टूटा सपना!

Darbhanga News| 97.4 फीसद अंक हासिल GD Goenka Public School की टॉपर बनीं है प्रज्ञा

जानकारी के अनुसार, दसवीं का परिणाम सोमवार को दोपहर जैसे आया, प्रज्ञा का नाम सबसे ऊपर चमक रहा था। वह सीबीएसई की दसवीं की टॉपर (Topper of her school,G.D. Goenka Public School, Greater Noida) बनकर परीक्षा परिणाम की सूची में सबसे अग्रिम पंक्ति में थी। अध्यापकों ने प्रधानाचार्या के साथ अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रज्ञा को बधाई दे रहे थे।

Darbhanga News| प्रधानाचार्या डॉ. रेणु सहगल ने कहा, विलक्षण प्रतिभा की धनी है प्रज्ञा, गौरवान्वित है स्कूल परिवार

जहां, प्रज्ञा भारती (Pragya Bharti) ने 97.4 फीसद अंक हासिल कर विद्यालय में (Achieved 97.4% in class 10th boards,CBSE) प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी ने उसकी मेहनत व लगन की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणु सहगल ने प्रज्ञा (Pragya Bharti) को बधाई और आशीर्वाद देते कहा, प्रज्ञा (Pragya Bharti) शैक्षणिक योग्यता की प्रतिभाशाली छात्रा है। इसकी शानदार सफलता से पूरा स्कूल परिवार आज गौरवान्वित है। प्रज्ञा की उज्ज्वल भविष्य की ईश्वर से मंगल कामना करती हूं।

Darbhanga News| बताती है प्रज्ञा, बनूंगीं जज, पापा की भी यही ख्वाहिश थी…

वहीं, प्रज्ञा (Pragya Bharti)ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता भारती झा (Bharti Jha) और भाई प्रतीक को देते हुए कहा, वह आगे चलकर लॉ करेंगी। जूडिशियरी की तैयारी में जुटी प्रज्ञा (Pragya Bharti) बताती है, वह आगे चलकर जज बनेंगी। पिता रिपुंजय झा को याद करती भावुक होती प्रज्ञा बताती है, उसके पापा भी यही चाहते थे। वह उनके सपने को साकार करेंगी। इस उपलब्धि में उसके साथ उसकी मां भारती झा और भाई प्रतीक सदैव उत्साहवर्द्धन कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का जलवा बरकरार: FY26 में कंपनी की बिक्री में शानदार उछाल

Toyota Innova Crysta: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कुछ नाम ऐसे हैं जो समय के...

किसानों को मिलेगी राहत: Wheat Procurement के नए नियम, पैक्स बनेंगे सहारा, जानिए

Wheat Procurement: अन्नदाताओं के माथे से चिंता की लकीरें मिटाने और उनकी मेहनत को...

Bhagalpur News: Petrol-LPG की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन का ‘एक्शन मोड’, DM ने दिए ये 10 बड़े निर्देश

Bhagalpur News: अफवाहों के बाजार में जब डर का पेट्रोल बिकने लगे, तो प्रशासन...

Electricity Consumers: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर

Electricity Consumers: गर्मी की तपिश में जब बिजली का पारा चढ़ता है, तब उपभोक्ताओं...