back to top
5 अक्टूबर, 2024

Darbhanga News|Ghanshyampur News| मुंबई में परिवार, गांव की बंद घर की छत पर लाश

spot_img
spot_img
spot_img

Darbhanga News|Ghanshyampur News| मुंबई में परिवार। बंद घर की छत पर लाश। मामला, घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कसरोर गांव का है। यहां, एक बंद मकान की छत पर अज्ञात लाश मिली है। बड़ी सनसनी है। इलाका (Darbhanga’s family in Mumbai, dead body found on roof of locked house) इस खबर से सन्न है।

जहां, मकान के मालिक उदय चंद्र झा मुंबई में रहते हैं। इनका मकान बंद है। मगर, घर की छत पर लाश मिली है। मुंबई में परिवार, गांव की बंद घर में अज्ञात लाश….यह खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी है। फिलहाल, घनश्यामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव है कसरोर। यहां के रहने वाले उदय चंद्र झा का मकान यहां बंद रहता है। मगर, इनके बंद मकान की छत से अज्ञात लाश मिली है। बीती रात अज्ञात युवक की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार वहां पहुंचे। तत्काल शव को जब्त किया।

इसके बाद पुलिस की तहकीकात शुरू हुई। मौके पर मौजूद भीड़ से शव की शिनाख्त करवाने की पूरी कोशिश थानाध्यक्ष श्री कुमार ने किया लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। ऐसे में सवाली यह है कि बंद घर से महकती लाश आखिर कहां से आई। किसकी है। जहां, देखने से शव कुछ दिन पुराना लग रहा है।

फिलहाल, सीएफएसएल टीम बुलाई गई है। शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी है। लेकिन, कुछ जांच के बाद। जहां, फिलहाल वारदात यानि घर के पास दो चौकीदारों की ड्यूटी लगा दी गई है। मौके पर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार और पुअनिआलोक कुमार की तहकीकात और हर संभावित जांच चल रही है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -