

जाले। कछुआ पंचायत के बड़ी मलिकपुर गांव में बीती देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में जीवछ महतो के पुत्र दिनेश महतो, मुकेश महतो और राकेश महतो की पत्नी राखी देवी का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया।
पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद सहनी ने बताया
तीनों परिवार अपने घरारी के अभाव में बीच गांव से निकलकर मुजफ्फरपुर जिला के जजुआर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में घर बनाकर रहते थे। वहीं से वे ताड़ी की बिक्री भी करते थे।
अनाज, कपड़ा, बर्तन और चौकी सब जलकर राख
अग्निकांड में तीनों परिवार का अनाज, कपड़ा, बर्तन और चौकी जलकर राख हो गया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई है।








