Darbhanga News: कराटे कोच मुकेश मिश्रा ने निखारा, दरभंगा के प्रिंस, आदित्य, मंजीत करेंगे राष्ट्रीय (Darbhanga’s karate coach Mukesh Mishra has improved, Prince, Aditya, Manjeet will represent in National Karate) कराटे में प्रतिनिधित्सव, लहराया बांका, बक्सर में परचम।
राज्यस्तरीय विद्यालय खेल (बालक) कराटे प्रतियोगिता में शानदार फतह, अब राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीत की तैयारी
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार सरकार का खेल विभाग मिलकर बिहार के युवाओं का कराटे में भविष्य निखार रहा है। जहां, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में राज्यस्तरीय विद्यालय खेल (बालक) कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बक्सर और बांका में दिखा स्ट्रेट पंच, अपर-कट, नाइफ़-हैंड, स्पियर-हैंड, एल्बो-स्ट्राइक, बैक फ़िस्ट का दम
यह आयोजन 23 से 25 सितंबर तक बक्सर और बांका में हुआ। इसमें, अंडर-17 वर्ग की प्रतियोगिता बांका में। वहीं, अंडर-19 आयु वर्ग का बक्सर में 25 से 27 सितंबर तक रोमांच और पंच से भरपूर आयोजित हुआ। इसमें खिलाड़ियों का स्ट्रेट पंच, अपर-कट, नाइफ़-हैंड, स्पियर-हैंड, एल्बो-स्ट्राइक, बैक फ़िस्ट दमदार दिखा।
“मुझे अपने खिलाड़ियों पर बेहद गर्व है। खासकर, जिन्होंने पहला स्थान हासिल किया है।अब आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता का प्रमाण है। मुझे विश्वास है, वे हमें राष्ट्रीय स्तर पर सफल बनाएंगे।”
मुकेश मिश्रा,कोच
दरभंगा का चमका फलक, प्रिंस, आदित्य, मंजीत अब करेंगे बिहार का राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व
इनमें, दरभंगा जिला के अंडर-17 के 35-40 किलोग्राम भार में प्रिंस कुमार, 40-45 किलोग्राम भार में आदित्य कुमार और अंडर-19 के 40-45 किलोग्राम में मंजीत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी 68वीं राष्ट्रीय स्तरीय विद्यालय खेल कराटे प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कोच मुकेश मिश्रा के कौशल, तकनीक, निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन का सुखद, मेडल वाला सामने है परिणाम
खिलाड़ियों से बातचीत करने पर उन्होंने कहा, “हम अपने कोच मुकेश मिश्रा के निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन के लिए उनके आभारी हैं। वह एक महान गुरु रहे हैं। उन्होंने हमारे कौशल और तकनीकों को बेहतर बनाने में हमारी मदद की है।
विजयी खिलाड़ियों ने कहा, गुरु मुकेश कुमार के निर्देशन में पदक से लैस होकर लौटेंगे
विजयी खिलाड़ियों ने कहा, हम बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। हम अपनी ताकत, गुरु मुकेश कुमार के निर्देशन में पदक से लैस होकर लौटेंगे। यही चाहत भी है। यही संकल्प है।

कोच मुकेश मिश्रा को है विश्वास, हमारे खिलाड़ी लाएंगें राष्ट्रीय फलक से तमंगा, बिहार का करेंगे नाम रौशन
मुकेश मिश्रा, जिन्होंने इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, ने उनकी उपलब्धियों पर गर्व और खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, मुझे अपने खिलाड़ियों पर बेहद गर्व है। खासकर, जिन्होंने पहला स्थान हासिल किया है।
मुझे विश्वास है, हमारे प्रतिभावान खिलाड़ी हमें राष्ट्रीय स्तर पर सफल बनाएंगे
कोच मुकेश मिश्रा ने बताया, अब आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता का प्रमाण है। मुझे विश्वास है कि वे हमें राष्ट्रीय स्तर पर सफल बनाएंगे।
You must be logged in to post a comment.