

जाले, देशज टाइम्स। नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के दरभंगा जिले के जाले प्रशाखा ने प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 31 मार्च तक एक करोड़ अठाइस लाख तेहत्तर हजार 79 रुपए वसूली के लक्ष्य को 21 मार्च को ही पूरा कर स्थानीय यूनिट ने बड़ी सफलता पाई है।
लक्ष्य प्राप्त करने में शामिल जाले प्रशाखा के सभी कर्मियों को गुरुवार को समारोह पूर्वक प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। जाले प्रशाखा के कनीय अभियंता शशि शेखर सिंह ने बताया कि अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए 21 मार्च 23 को इन्होंने पैतीस लाख 18 हजार 206 रुपए ( 3518206। की वसूली एक दिन में करते हुए उन्होंने इस को लक्ष्य को प्राप्त किया है।
इस अभियान में दरभंगा ग्रामीण बिजली विभाग के विधुत अधिक्षण अभियंता सीताराम पासवान के निर्देशानुसार विद्युत कार्यपालक अभियंता कुंदन कुमार के नेतृत्व में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा जाले में 35 लाख की राजस्व वसूली कर पूरे नार्थ बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है।
विद्युत बकाया एवम अद्यतन बिजली बिल वसूली अभियान में सहायक विधुत अभियंता जिकेश कुमार सिंहवाड़ा नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के जाले सेक्सन के जेई शशिशेखर सिंह, एक्सक्यूटिव असिस्टेंट मुकुंद कुमार, फ्रेंचाइजी बृज बिहारी ठाकुर, मो. इमरान, शिवचंद्र झा, तौसीफ रेजा, संतोष कुमार सहनी सहित मानव बलों को राजस्व वसूली मिशन में सहयोग के लिए उपरोक्त सभी विद्युत कर्मियों को सम्मानित किया गया।


