spot_img

Women’s Football Tournament : नायरा-सुप्रिया-शालू Darbhanga की बेटियों का जलवा! तिकड़ी ने Nepal को हराया, अब Dalsingsarai से भिड़ेंगी Final में

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा की बेटियों का जलवा! नेपाल को हराकर फाइनल में पहुंची महिला फुटबॉल टीम। नायरा-सुप्रिया-शालू की तिकड़ी ने मचाया धमाल। नेपाल को 3-0 से रौंदा! दरभंगा की बेटियां फाइनल में – मैदान में दिखा जश्न। तीनों गोल से चौंकाया नेपाल को! दरभंगा महिला फुटबॉल टीम ने दिखाया दम। मोतिहारी के घोड़ासहन टूर्नामेंट में दरभंगा की महिला टीम ने नेपाल को 3-0 से हराया, फाइनल में आज भिड़ेंगी दलसिंगसराय से@मोतिहारी-दरभंगा, देशज टाइम्स।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बाइक चोरी गली -गली, आतंक की एक रात और तीन गांवों से गायब हुईं 3 गाड़ियां

महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में दरभंगा ने नेपाल की टीम को 3-0 से हराया फाइनल में बनाई जगह

घोड़ासहन, मोतिहारी। स्व. गणेश प्रसाद मेमोरियल तीन दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मंगलवार को टोनवा खेल मैदान में खेला गया। जय हनुमान स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में हुए इस मुकाबले में दरभंगा की टीम ने बीरगंज (नेपाल) को 3-0 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

- Advertisement -

नायरा, सुप्रिया और शालू ने दिखाया दम

मैच की शुरुआत से ही दरभंगा ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ के आठवें मिनट में नायरा ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में सुप्रिया और शालू प्रवीण ने एक-एक गोल दागते हुए स्कोर को 3-0 कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhaga News: क्रिकेट का रोमांच, WPL का चैम्पियन बना वार्ड 10, फाइनल में वार्ड 6 को रौंदकर जीता खिताब

संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच

मैच समाप्त होने तक यही स्कोर बरकरार रहा। शानदार प्रदर्शन के लिए नायरा, सुप्रिया और शालू प्रवीण को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया। सीओ आनंद कुमार और झरौखर थानाध्यक्ष असलम अंसारी ने खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

आज फाइनल में भिड़ेंगी दरभंगा और दलसिंहसराय

बुधवार को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दरभंगा और दलसिंहसराय के बीच खेला जाएगा। खेल के जरिए बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ रहा है और दरभंगा की टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि महिला फुटबॉल में भी उनका कोई मुकाबला नहीं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Railway News: गर्मी में मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी! शुरू हुई Samastipur Special Train, जानें रूट और टाइमिंग

Samastipur Special Train: गर्मी की छुट्टियों में मुंबई जाने या वहां से बिहार आने...

Bhagalpur News: भागलपुर में Gas Supply का लिटमस टेस्ट, घरेलू की कमी नहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर का इंतजार!

Gas Supply: भागलपुर में गैस सिलेंडर को लेकर चल रही हलचल के बीच एक...

Darbhanga News: दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर में अब हर खेत तक पहुंचेगी पानी, पढ़िए Water Management का ब्लू प्रिंट!

Water Management: बिहार के किसानों के लिए जल प्रबंधन कितना अहम है, ये बात...