दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। विश्वविद्यालय थाना पुलिस को शुक्रवार को अहम कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने बाइक चोरी मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके ऊपर विभिन्न थानों में रंगदारी, मारपीट, चोरी, आर्म्स एवं सीसीए सहित कई मामलों में हैं।
जानकारी डिप्टी एसपी मुख्यालय इमरान अहमद ने विश्वविद्यालय थाना में प्रेस कांफ्रेस कर दी है। इन्होंने, बताया कि नगर थाना क्षेत्र के मुफ्ती मोहल्ला लाल पोखर निवासी मो. इदरीश के पुत्र मो. नेयाज को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। वह सभी मामले में बेल पर था, सिर्फ बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहा था।
विश्वविद्यालय थाना में 20 जनवरी 2022 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड संख्या 17/22 में बाइक चोरी मामले में अभियुक्त था। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसी दिन चोरी की हुई बाइक को छपकी गांव से बरामद कर लिया था।
इसमें, रामानंद पासवान और अकबर की गिरफ्तारी हुई थी। अकबर से पूछताछ के दौरान मो. नेयाज का नाम सामने आया था। इसके ऊपर पहले से ही कई केस दर्ज हैं। नगर थाना (कोतवाली ओपी) में चार मामले दर्ज हैं। कांड संख्या 129/17, 42/19, 142/20, 54/20 और 46/22। इनमें, कांड संख्या 54/20 में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।
वहीं, इन्होंने यह भी कहा कि, यह काफी कुख्यात व्यक्ति है। इनके ऊपर सीसीए-3 भी लगा हुआ है। 6 महीने से बाहर था। इसे पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से पहले भी कई बार प्रयास की गई लेकिन, बचकर निकलने में कामयाब होता रहा।
इसे पकड़ने के लिए विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर बजरा प्रभारी बीडीसी इंस्पेक्टर, अशोक कुमार, सत्येंद्र कुमार के सहयोग से यह सफलता हांसिल की। अभी तक इसके ऊपर पांच केस की जानकरी मिली है।
एक लहेरियासराय थाना में भी केस दर्ज है। हमें लगता है 6-7 साथ मामले और दर्ज हुए होंगे। सभी मामले में बेल पर था। सिर्फ बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहा था।