back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

दरभंगा के लिए बड़ी खुशखबरी : 21 सितंबर से यात्रियों को मिलेंगी क्लोन ट्रेनों की सुविधा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज न्यूज। रेल प्रशासन दरभंगा के यात्रियों को 21 से विशेष सुविधा देने जा रहा है। इसके तहत 21 सितंबर से क्लोन ट्रेन चलेगी।  दरभंगा से नई दिल्ली, नई दिल्ली से दरभंगा, जयनगर व दरभंगा से अमृतसर, अमृतसर से जयनगर, अहमदाबाद से दरभंगा व दरभंगा से अहमदाबाद तक क्लोन ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इसके तहत 02569 दरभंगा से नई दिल्ली सुबह सात बजे दरभंगा से खुलेगी व अगले दिन चार बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन की सुविधा प्रतिदिन रखी गई है। वहीं, 02570 प्रतिदिन नई दिल्ली से दिन में 12 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:15 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा की बदलेगी सूरत! एयरपोर्ट-AIIMS के बाद अब बनेगा औद्योगिक हब, जानिए मुलाकात और आग्रह पत्र

04651 जयनगर से सुबह 6:15 बजे रवाना होकर दरभंगा होते हुए अमृतसर तक मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को रवाना होगी। 04652 अमृतसर से जयनगर के लिए रविवार, बुधवार एवं शुक्रवार को रवाना होगी। 09465 अहमदाबाद से दरभंगा के लिए सभी शुक्रवार को रवाना होगी जबकि 0 9466 दरभंगा से सुबह चार बजे अहमदाबाद के लिए केवल सोमवार को रवाना होगी। इन ट्रेनों के परिचालन से गाडि़यों में आरक्षण के लिए प्रतीक्षारत यात्रियों को सुविधा प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mahashivratri: प्रशासनिक अनुमानों के बांध टूट गए... शिवनगरी कुशेश्वरस्थान में उमड़ा जनसमूह का सागर... ब्रह्म मुहूर्त से गूंजा मिथिला का देवघर

 

यह क्लोन ट्रेनें अपने घोषित समय अनुसार चलेंगी तथा पूरी तरह आरक्षित होंगी। इन क्लोन गाड़ियों में हमसफर एक्सप्रेस के अनुसार किराया लागू होगा। इन गाडि़यों में अग्रिम आरक्षण की सीमा 10 दिनों की होगी। क्लोन गाडि़यों में यात्रा करने के लिए कोविड-19 के संबंध में राज्य व केंद्र सरकार द्वारा सभी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

RTE Admission: राजस्थान में RTE के दायरे में बड़ा विस्तार, अब इन कक्षाओं में भी मिलेगा मुफ्त प्रवेश

RTE Admission: राजस्थान के नन्हे बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए सरकार ने शिक्षा...

ऑनलाइन फूड डिलीवरी: 6.2 KM के लिए 35 रुपये! वायरल वीडियो ने स्विगी डिलीवरी सिस्टम पर उठाए सवाल

Online Food Delivery: भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल लैंडस्केप में ऑनलाइन फूड डिलीवरी...

AI Technology के नए युग की शुरुआत: Sarvam Edge अब बिना इंटरनेट चलाएगा आपके डिवाइस में AI

AI Technology: भारतीय तकनीकी परिदृश्य में एक और महत्वपूर्ण छलांग लगाते हुए, Sarvam AI...

Amisha Patel पर गिरी गाज, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट!

Amisha Patel News: बॉलीवुड की गदर मचाने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें