back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

बिरौल के कमलपुर में खुला Darjeeling Public School, डायरेक्टर बिल्टू सहनी का अभिभावकों को बड़ी सहूलियत, कहा-स्कूल मेनिफेस्टो में है नो री-एडमिशन, नो टर्म फी

spot_img
- Advertisement - Advertisement
मुख्य बातें
बिरौल के कमलपुर में खुला दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल
पब्लिक स्कूल में बंद हो रि एडमिशन फीस: मदन साहनी
एक रोटी कम खांये बच्चे को जरुर पढ़ाएं: मुकेश सहनी 
घर-घर शिक्षा का अलक जगाने की जरूरत है: ललिता झा
उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि शिक्षा के बिना कोई भी व्यक्ति सफल नहीं हो सकता है। दुनिया में सफलतम् व्यक्ति के पीछे शिक्षा का महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस लिए मानव जीवन में शिक्षा का स्थान सबसे ऊंचा है। रविवार को दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल कमलपुर के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते उन्होंने कहा।
मंत्री ने कहा कि प्राइवेट स्कूल में रि-एडमिशन के नाम पर अभिभावक का शोषण किया जाता है। इसको बंद कर दिया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में गरीब व्यक्ति भी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का भरपूर प्रयास करता है। यही कारण है कि पब्लिक स्कूल में छात्रों की संख्या रहती है। मंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बच्चों को सभी क्षेत्रों में समान अवसर मिलता है। अपने संबोधन मे पूर्व मंत्री मुकेश मुकेश साहनी ने कहा कि एक रोटी कम खाइये,अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा जरूर दिजिये।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संघर्ष और अधिक बढ़ेगा। उन्होंने बच्चे को कड़ी मेहनत और लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ाई करने की बात कही। जिप  उपाध्यक्ष ललिता झा ने कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाकों में इस विद्यालय में बेहतर शिक्षा की परिकल्पना यहां के अभिभावकों को है। इसलिए विद्यालय के संचालक अच्छी शिक्षा देने के लिए कृत संकल्पित रहे।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय हिन्दी विभाग के प्रो. डॉ.आनंद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बिरौल अनुमंडल के बच्चों में काफी प्रतिभा है। अभी हाल में यहां के पांच छात्रों ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग में चयन हुये है। पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विजय कुमार ने कहा कि  मनुष्य का असली श्रृंगार शिक्षा है।
दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल के मेनिफेस्टो में है नो री-एडमिशन, नो टर्म फी:बिल्टु 
स्कूल के डायरेक्टर बिल्टू सहनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस स्कूल के मेनिफेस्टो में किसी भी प्रकार का दुबारा एडमिशन फीस शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी के पुस्तकों से बच्चों की पढ़ाई किया जाएगा। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में इस विद्यालय के छात्र देश के कई हिस्सों में सफलता का परचम लहरायेगा।
इस मौके पर बिरौल के बीईओ कृष्ण कुमार, कुशेश्वरस्थान के बीईओ रामचंद्र प्रसाद,एमएलएसएम कॉलेज के प्रोफेसर कन्हैया प्रसाद साह,जिप सदस्य अजय यादव, मुखिया विजय चौधरी,राजकुमार सिंह,रामविलास भारती सहित कई उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन स्कूल के चैयरमैन उमेश सहनी ने किया। कार्यक्रम का संचालन मसूद आलम ने किया। इससे पूर्व स्कूल परिवार की ओर से गणमान्य लोगों का पाग व चादर एवं पुष्प से भव्य स्वागत किया गया।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जनता की हर समस्या का समाधान अब एक ही छत के नीचे... DDC ने दिए 20 से ज्यादा मामलों के निपटारे के आदेश
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शेयर बाजार में काबरा ड्रग्स का तूफान: ₹1 लाख को ₹50 लाख में बदलने वाला मल्टीबैगर स्टॉक

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार की हर हलचल पर निवेशकों की पैनी नजर रहती...

दमदार बैटरी और शानदार Realme Smartphone अनुभव के साथ आया Realme P4 Lite 4G, भारत में सेल शुरू!

Realme Smartphone: स्मार्टफोन बाजार में अपनी जगह बनाने वाली रियलमी ने एक और शानदार...

फाल्गुन शुक्ल प्रदोष व्रत 2026: तिथि, पूजा विधि और शिव आराधना का महत्व

Pradosh Vrat: फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाने वाला प्रदोष व्रत...

अनिल कपूर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘आजकल कोई हीरोइन मेरे साथ काम नहीं करना चाहती!’

Anil Kapoor News: हिंदी सिनेमा के सदाबहार एक्टर अनिल कपूर अपनी फिल्मों और शानदार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें