

प्रशांत, कुशेश्वरस्थान,देशज टाइम्स। केवटगामा पंचायत के वार्डों में लगा हजारों का स्ट्रीट अंधेरा परोस रहा है। लाइट है, फिर भी सड़कों पर छाया है अंधेरा। क्यों नहीं जल रही लाइट, यह पूछने बताने वाला कोई नहीं।
जानकर बताते हैं, केवटगामा पंचायत का कोई भी वार्ड ऐसा नहीं जिस वार्ड में स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हो। फिर भी सड़कों पर अंधेरा छाया आपको दिख ही जायेगा। केवटगामा के ही कमलेश राय ने भी इसकी शिकायत कई पदाधिकारी को की। पर, कहीं पर उचित कार्रवाई नहीं देख आखिर उसने एक आवेदन लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के कार्यालय में दिया।
आवेदक श्री राय बताते हैं, केवटगामा पंचायत के वार्डों में लाइट लगाई गई। पर सभी निर्देशो को ताख पर रख कर लाइट लगाई गई है। और वह भी लाइट 6 माह नही चल सका। दर्जनों लाइट खराब हो चुका है।
आवेदक का दावा है कि लाइट की खरीददारी भी जिस पोर्टल से करनी थी, पर ऐसा नहीं कर लोकल बाजारों के मूल्य से चार गुना अधिक मूल्य पर लाइट एक इंटरप्राइजेज से खरीददारी की गई है।
बताया जाता है कि लोकल बाजार में जिस लाइट की कीमत 1500 से 2000 है उस लाइट का बिल चार गुना ज्यादे दिया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंचायत में हो रहे कार्य कितनी ईमानदारी से की जा रही है।




