spot_img

Darbhanga News| Alinagar News| प्रेम अगन की आग….पोखरे से लाश….सना की नीले रंग की हवाई चप्पल…कायदे से रखी…कह गई बहुत कुछ…चुपचाप

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Alinagar News| प्रेम अगन की आग….पोखरे से लाश….सना की नीले रंग की हवाई चप्पल…कायदे से रखी…कह गई बहुत कुछ…चुपचाप जहां, बेनीपुर अनुमंडल के अलीनगर थाना क्षेत्र से अपराध की बड़ी खबर आ रही है। यहां, एक पंद्रह साल की किशोरी की लाश मिली है। मामला, मिर्जापुर गांव का है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Alinagar News|गायब सना की मिली पोखरे से लाश

जहां के मो. इरफान की बेटी सना परवीन की लाश मिली है। वह बीस मई की शाम से गायब थी। सना की लाश घर के पास से ही मिली है। जहां, करीब सौ मीटर दूर मीरो पोखर पर आज मंगलवार की सुबह कोहराम मच गया।

- Advertisement -

Darbhanga News | Alinagar News | एसडीपीओ आशुतोष और थानाध्यक्ष विनय मिश्र की अगुवाई में उतरे गोताखोर

जानकारी के अनुसार, गायब सना की लाश मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे पोखर से निकली गई। इससे पहले परिजनों की जानकारी पर मौके पर एसडीपीओ आशुतोष कुमार और स्थानीय थानाध्यक्ष विनय मिश्र भी मौजूद थे। इनकी देखरेख में स्थानीय गोताखोर पोखर में उतरे। जहां, से सना की लाश निकली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Breaking Boat News: दरभंगा में नाव पलटी! जमालपुर में बड़ा हादसा, जानें क्या हुआ

Darbhanga News | Alinagar News | पूरा मामला पुलिस के समक्ष प्रेम प्रसंग में उलझा सामने आया है

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला पुलिस के समक्ष प्रेम प्रसंग में उलझा सामने आया है। इसको लेकर, सना के परिजनों की शिकायत पर उस तथाकथित प्रेमी से पुलिस पूछताछ कर रही है, जिसके साथ सना के आपसी रिश्ते डोर में बंधे होने की बात सामने आ रही है। इसको लेकर, सना की मां कौसर परवीन ने स्थानीय थाना में तथाकथित प्रेमी अफजल पर एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने अफजल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Darbhanga News | Alinagar News | करीब दो वर्ष पहले से दोनों में प्रेम प्रसंग था

जानकारी के अनुसार, कौसर परवीन ने अपने आवेदन में कहा है कि करीब दो वर्ष पहले से दोनों में प्रेम प्रसंग था। दोनों की लगातार मोबाइल से बातचीत होती रहती थी। कल जब वह गायब हुई तो परिजनों ने सीधा पुलिस से संपर्क किया जहां आज सना की लाश मिली है। इसको लेकर सना की मां कौसर ने प्राथमिकी में अफजल के पिता अख्तर रेजा, माता समेत एक भाई को नामजद बनाया है।

Darbhanga News | Alinagar News | परिजनों की निशानदेही पर अफजल हिरासत में

इधर, लाश को बरामद करने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। वहीं, परिजनों की निशानदेही पर गांव के युवक अफजल को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Darbhanga News | Alinagar News | जिस मीरो पोखर से बरामद हुई लाश, उसी किनारे…कायदे से रखी थी…

जानकारी के अनुसार, अफजल का घर भी उसी गांव में है। वह सना के घर से करीब आधा किमी दूरी पर रहता है। सना की लाश जिस मीरो पोखर से बरामद हुई है, उसके किनारे पानी से कुछ ही दूरी पर उसकी नीले रंग की हवाई चप्पल कायदे से रखी हुई थी। इसके आधार पर लोगों को संदेह हुआ कि लाश इसी में है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: दरभंगा के सिंहवाड़ा में सनसनी: पुलिस से पहले महिला का अंतिम संस्कार, बेटी के खुलासे... जहर, गर्दन पर ब्लेड से वार

Darbhanga News | Alinagar News | जब गायब हुईं

इससे पहले अचानक जब शाम को गायब हुई थी तो परिजनों ने पहले उसे गांव में तलाशा था। लेकिन, नहीं मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जहां से पुलिस की तहकीकात तेज हुई और आज शव को पोखर से बरामद करते हुए पुलिस के हाथ अफजल तक पहुंच गए। उसे घर से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस की आगे की तहकीकात तेज है। हर एंगिल से जांच चल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Post Office News: डाक विभाग का बड़ा ऐलान: अब अपने ही गांव में खोलें पोस्ट ऑफिस, मिलेगी लाखों की कमाई!

डाक विभाग ने ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में अपनी सेवाओं के विस्तार और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए फ्रेंचाइजी योजना शुरू की है। अब आप अपने क्षेत्र में डाकघर#GayaNews,#IndiaPost,#EmploymentOpportunity

Araria Road Accident News: अररिया में खौफनाक सड़क हादसा: एक महिला समेत 3 लोगों की मौत, कई गंभीर, कैसे हुआ यह सब?

बिहार के अररिया में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। यह हादसा साइकिल सवार को बचाने के दौरान स्कॉर्पियो के#ArariaNews,#RoadAccident,#BiharAccident

Patna Khan Sir News: खान सर की कोचिंग पर हमले के बाद बड़ा अपडेट! हाईकोर्ट के फैसले से लाखों छात्रों को मिलेगी राहत?

पटना के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान पर हमले के बाद दर्ज FIR मामले में पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। लाखों छात्रों क#PatnaNews,#KhanSir,#BiharHighCourt

Bhagalpur Accident News: भागलपुर में बड़ा हादसा टला: NH-31 पर बस-ट्रक की टक्कर, पुलिस ने शीशा तोड़कर बचाई यात्रियों की जान

भागलपुर के नवगछिया में NH-31 पर सिलीगुड़ी से आ रही समीर ट्रेवल्स की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। भीषण टक्कर के बाद पुलिस ने शीशा तोड़कर यात्रियों को सुर#BhagalpurNews,#RoadSafety,#BusAccident