
पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस की जांच सुस्त
दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। प्रखंडों से लेकर शहर तक अपराधी बेखौफ हो चुके हैं वहीं पुलिस की कार्यशैली पर सीधा सवाल उठने लगा है। ताजा मामला सदर प्रखंड से जुड़ा है। यहां एक युवक की हत्या कर लाश को पेड़ पर बेल्ट के सहारे लटकाकर अपराधी फरार हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, जिले के सदर थाना क्षेत्र के खुटवारा में शनिवार की सुबह एक पेड़ से अज्ञात युवक की लाश लोगों ने देखी। शव लटकने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की उम्र पचीस से तीस के बीच बताई जा रही है। आशंका है उसकी कहीं और हत्या कर यहां लाकर पेड़ से लटका दिया गया।
सदर थानाक्षेत्र के खुटवारा पंचायत अंतर्गत खुटवारा-गौंसघाट के बीच चौर में ग्रामीणों ने सुबह उस युवक की लाश पेड़ से लटकती देखी। मौके पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है, ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे किसी ने हत्या कर उसका शव बेल्ट से पेड़ पर टांग दिया हो। पुलिस ने बताया, किसी ग्रामीण ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।
दरभंगा में फिर मर्डर, युवक की हत्या कर लाश को पेड़ में बेल्ट के सहारे लटकाया, सनसनी








You must be logged in to post a comment.