back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल में बड़की पोखर घाट पर मिली रंजू देवी की लाश…भाई रतन ने कहा-मेरी बहन की हुई हत्या, इसने मार डाला

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के कहुआ पंचायत के जगदीशपुर गांव  महादेव बड़की पोखर के घाट पर संदेहास्पद स्थिति में एक महिला का शव मिलते ही अफरा-तफरी उत्पन्न हो (Dead body of woman Ranju Devi found in Birol, brother said my sister was murdered) गया।

- Advertisement -

सूचना पर थाना से आये एसआई मनीष कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

- Advertisement -

उसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने घटना की जानकारी लेने का प्रयास करने पर यह मामला घरेलू विवाद बताया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Sanjay Saraogi की माताजी का मंगल को द्वादशा कर्म, CM Nitish समेत जुटेंगे बिहार के दिग्गज, जानिए क्या हैं तैयारियां

अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मृतक महिला की पहचान कहुआ गांव के ही रमानुज ठाकुर की 48 वर्षीय पत्नी रंजू देवी के रूप में किया गया है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पायेगा।दूसरी ओर मृतका रंजू के भाई व नेउरी निवासी रतन कुमार झा ने घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस को आवेदन देते हुए अपनी बहन रंजू देवी की हत्या का आरोप बहनोई रमानुज ठाकुर सहित ससुराल के अन्य सदस्यों पर लगाया है।

फिलहाल यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का वह तो पुलिस अनुसंधान एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।फिलहाल इस घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup: वेस्टइंडीज का तूफान, जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड तोड़ 254 रन!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांचक अपडेट के लिए! जहां एक...

क्या शाहरुख खान से भी आगे निकल गए ये सितारे? जानें भारत के Most Popular Indian Actor की नई रैंकिंग

Most Popular Indian Actor: फिल्मी दुनिया में सितारों की चमक हमेशा बहस का विषय...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें