
Darbhanga News | दरभंगा के दरभंगा-समस्तीपुर रेलवे लाइन के किनारे कचरे की ढे़र में लाश…जहां लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दोनार स्थित मस्जिद के पास नाले से शव निकलने से सनसनी है। यह शव उस युवक की है जो चार दिनों से गायब था।
Darbhanga News | अर्जुन मंडल के पुत्र विक्की मंडल का शव कचरे की ढे़र से बरामद
युवक 27 साल के भठियारिसराय मुहल्ला निवासी अर्जुन मंडल के पुत्र विक्की मंडल का शव कचरे की ढे़र से बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है जहां उसकी लाश मिलने के बाद पुलिस देर से पहुंची।
Darbhanga News | गुस्सा इस बात से कि पुलिस
जानकारी के अनुसार, जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दोनार स्थित मस्जिद के पास नाले से युवक विक्की का शव बरामद हुआ है। परिजनों और स्थानीय लोगों की सूचना देने के बावजूद लहेरियासराय थाना की पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में करीब छह घंटे लगने से स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्रवाई के प्रति गुस्सा का माहौल है।
Darbhanga News | मंगलवार से ही लापता था विक्की
जानकारी के अनुसार, लहेरियासराय थाना क्षेत्र भठियारिसराय मुहल्ला निवासी अर्जुन मंडल का पुत्र विक्की मंडल पिछले मंगलवार से ही लापता था। अर्जुन की मां रंजू देवी ने बताया कि विक्की मंगलवार की शाम 500 रुपया लेकर घर से निकला फिर वापस नही लौटा तो परिवार वाले काफी खोजबीन करने में लगे थे, लेकिन उसका कोई पता नही चल पा रहा था।
Darbhanga News | विक्की का शव दरभंगा समस्तीपुर रेलवे लाइन के किनारे
आज विक्की का शव दरभंगा समस्तीपुर रेलवे लाइन के किनारे नाले में कचरे की ढेर के नीचे एक युवक का शव दिखाई पड़ते लोगों की भीड़ इक्कठा हो गया। स्थानीय लोगों ने कहा तो हमलोग भी देखने आए तो यहां विक्की का शव बरामद हुआ है। बताया जाता है कि मृतक का पिता अर्जुन मण्डल बेंगकुरु में रहकर मजदूरी किया करता है।
Darbhanga News | हत्या कर शव फेंकने की आशंका
विक्की का शव जिस स्थान से मुख्य रेलवे लाइन के किनारे का भीड़ भाड़ वाला इलाका है, जहां हमेशा लोग आते जाते रहते है लेकिन किसी की नजर नहीं पड़ने से लोगों का कहना है कि कहीं अन्यत्र विक्की की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। घटनास्थल पर लहेरियासराय थाना की पुलिस जांच में जुट है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।