spot_img

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| Boat Accident| नाव से अंतिम यात्रा पर निकल गया गोलमा का राजा, हादसे में था लापता, मिला शव

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| Boat Accident| नाव से अंतिम यात्रा पर निकल गया गोलमा का राजा, हादसे में था लापता, मिला शव। जहां, आखिरकार वही हुआ जिसका अंदेशा था। बिन्देश्वरी राय के 22 वर्षीय पुत्र राजा कुमार राय की डूबने से मौत हो ही गई।

- Advertisement -

- Advertisement -

राजा भी (Body of Raja missing in Darbhanga’s Kusheshwarsthan boat accident found) नाव पर अंतिम सवारी कर इस दुनिया को छोड़ चला। जहां, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में गुरुवार की दोपहर बड़ा नाव हादसा हुआ था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के बिरौल में जीविका दीदियों का कमाल! 1000 वर्गफीट की रंगोली में दिखी PM मोदी के 6 जनकल्याण, आप भी देखिए -प्रभारी डॉ. राजेश झा की पहल की क्यों हो रही तारीफ़

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| तिलकेश्वर पंचायत के गोलमा गांव से होकर गुजरने वाले कोसी की उपधारा

जानकारी के अनुसार,तिलकेश्वर पंचायत के गोलमा गांव से होकर गुजरने वाले कोसी नदी की उपधारा में गुरुवार की दोपहर नाव हादसे में आठ लोग डूब गए। इसमें नाव पर सवार अन्य सात लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया। मगर गोलमा गांव के राजा कुमार राय गायब हो गया। आज सुबह करीब अठारह घंटे बाद उसका शव नदी से बरामद किया गया।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में

जानकारी के अनुसार,थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे लापता राजा का शव नदी में उपलाते मिला। शव घटना स्थल से 150-200 मीटर की दूरी पर दक्षिण दिशा में मिला। वहीं, ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पहले गुरुवार की देर शाम लगभग 7.30 बजे तक दो एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी रही।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में 19 साल की बहू की बरामदे में लाश! मर्डर या सुसाइड? | पढ़िए - क्राइम सीन टेप में ' सुरक्षित'

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| अंधेरा होने पर भी ग्रामीणों ने दिखाया साहस

लेकिन अंधेरा होने की वजह से एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया। हालांकि, ग्रामीणों ने घटना के बाद से लगातार तलाश करते रहे। लेकिन काफी अंधेरा होने से ग्रामीण भी अपनी प्रयास छोड़ दिया। शुक्रवार की अहले सुबह ही शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा भेज दिया गया।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| सीओ गोपाल पासवान ने बताया

वहीं, सीओ गोपाल पासवान ने राजा कुमार राय के शव मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग से मिलने वाले सहायता राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

त्योहारों में घर आना हुआ आसान! बड़ा तोहफा, जानें कब से चलेंगी बिहार के लिए ये 40 स्पेशल बसें

Bihar Festival Buses: त्योहारों में घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी! बिहार सरकार शनिवार से 40 त्योहार स्पेशल अंतरराज्यीय बसें चलाएगी, जिससे दिल्ली, यूपी, झारखंड से #BiharFestivalBuses,#BiharTravel,#FestivalSpecial

बड़ी खबर! निलंबित मुशहरी CO को पुलिस ने उठाया, 70 डिसमिल जमीन घोटाले में फंसा MLA का भाई

Musahari CO: मुजफ्फरपुर के मुशहरी अंचल के निलंबित सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला को पुलिस ने 70 डिसमिल जमीन फर्जीवाड़े मामले में हिरासत में लिया है। इस मामले में बेलसंड विधायक समे #MusahariCO,#BiharLandScam,#MuzaffarpurPolice

पटना में जामताड़ा गैंग का भंडाफोड़: 89 ATM कार्ड, लाखों कैश समेत 10 ठग अरेस्ट!

Patna Cyber Fraud: पटना में साइबर ठगी की रकम खपाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर 89 ATM कार्ड, लाखों रुपये और कई दस्तावेज जब्त किए #PatnaCyberFraud,#JamtaraGang,#BiharPolice

Bihar Weather सावधान! बिहार के 18 जिलों में आज मौसम का भयंकर रूप, बिजली-बारिश के साथ चलेगी तूफानी हवा

Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश, बिजली गिरने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सावधान रहने की अ #BiharWeather,#BiharMonsoon,#WeatherAlert