Darbhanga News| Kamtaul News| घर हड़पने की नीयत से जानलेवा हमला| कैश समेत जेवर की लूट| जहां खबर कमतौल से है। यहां, घर हड़पने की नीयत से घर में घुसकर जानलेवा हमले की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां,
Darbhanga News| Kamtaul News| रतनपुर निवासी अजय कुमार ठाकुर के घर पर
रतनपुर निवासी अजय कुमार ठाकुर के घर पर हरवे हथियार के साथ जबरन घर में घुसकर भीषण लूटपाट की वारदात को अंजाम देते कुछ दिन पूर्व ही अजय ठाकुर को नाले में (Deadly attack to grab house in Darbhanga) फेंक दिया, अब फिर से हमला बोल दिया। बताया जाता है कि अजय किडनी के मरीज हैं। घर पर ही रहते हैं। इस जानलेवा हमले और लूटपाट की वारदात को लेकर अजय ठाकुर की पत्नी रिया कुमारी ने स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।
Darbhanga News| Kamtaul News| पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया
वहीं, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर। आगे की तहकीकात शुरू कर दी गई है। कांड का अनुसंधानक सअनि मनीष कुमार को बनाया गया है। फिलहाल, सअनि श्री कुमार पूरे मामले की गहन तहकीकात में जुटे हैं।
Darbhanga News| Kamtaul News| ढाई लाख कैश व करीब चार भरी सोने के जेवरात की लूट
जानकारी के अनुसार, इस हमले व लूटपाट मामले की अजय कुमार ठाकुर की पत्नी रिया कुमारी ने स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुए विजय ठाकुर, बैजनाथ ठाकुर समेत पांच लोगों को नामजद किया है। दर्ज आवेदन में उन्होंने कहा है कि सभी नामजदों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। ढाई लाख कैश व करीब चार भरी सोने के जेवरात लूट कर ले गए।
Darbhanga News| Kamtaul News| ढाई लाख कैश व करीब चार भरी सोने के जेवरात की लूट
मामले की छानबीन कर रहे सअनि मनीष कुमार ने बताया कि पूरे मामले की तहकीकात चल रही है। अजय कुमार ठाकुर की पत्नी रिया कुमारी ने बताया है कि उनके पति किडनी की समस्या से ग्रस्त हैं। घर पर ही रहते हैं। वारदात सोमवार की है।
Darbhanga News| Kamtaul News| घर में घुसकर कर वारदात को अंजाम
जहां, घर हड़पने की नीयत से हरवे हथियार के साथ जबरन घर में घुसकर कर वारदात को अंजाम दिया गया है। मारपीट कर जख्मी कर देने के साथ बैग में रखे ढाई लाख कैश निकाल लिया गया। सोने की चेन, अंगूठी और दोनों चूड़ी छीन कर आरोपी ले गए हैं। वहीं, आठ जून को भी सभी ने मारपीट कर अजय कुमार ठाकुर को नाले में फेंक दिया था। कोई कानूनी कारवाई नहीं करने पर फिर सोमवार को घटना को अंजाम दिया।