spot_img

Darbhanga News|Biraul News|SDO Umesh Kumar Bharti की डीलरों से दो टूक,31st July तक पूरा करें E-KYC, तुरंत करें Register Maintenance

spot_img
- Advertisement -

शंकर कुमार सहनी। Darbhanga News|Biraul News|SDO Umesh Kumar Bharti की डीलरों से दो टूक,31st July तक पूरा करें E-KYC, तुरंत करें Register Maintenance।बिरौल प्रखंड सभागार में एसडीओ उमेश कुमार भारती ने गौड़ाबौराम और बिरौल के डीलरों के साथ बैठक करते हुए 31 जुलाई तक ई-केवाईसी (Dealers will have to do E-KYC in Darbhanga by 31st July) प्रक्रिया को पूरा करने का टारगेट दिया। साथ ही, पटना उच्च न्यायालय से मिले निर्देशों का सौ फीसद पालन करने पर जोर दिया। एसडीओ भारती ने कहा, सभी डीलर ईकेवाईसी प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा करने के साथ पंजी संधारण का कार्य बिना किसी देरी के तत्काल करें।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Darbhanga News|Biraul News|कोई भी परिवार राशन कार्ड योजना से वंचित न रहे

गौड़ाबौराम में 52 प्रतिशत और बिरौल में 58 प्रतिशत ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एसडीओ ने निर्देश दिए कि 31 जुलाई तक इस कार्य को शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि कोई भी परिवार राशन कार्ड योजना से वंचित न रहे। जिन परिवारों में किसी सदस्य की मृत्यु हो चुकी है या जो दूसरे प्रदेशों में रहते हैं, उनके नामों को पंजी में अनिवार्य रूप से संधारित करने का आदेश दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime| बैंक से रुपये लेकर निकली महिला, बाइक सवार बदमाशों ने झपटा झोला! कटिहार से कैश और सामान बरामद

Darbhanga News|Biraul News| कोताही बर्दाश्त नहीं

बैठक के दौरान एसडीओ ने कहा कि हर हाल में प्रत्येक डीलर अपने क्षेत्र में ईकेवाईसी कार्य को 31 जुलाई तक पूरा करें, ताकि सभी परिवारों को योजनाओं का लाभ मिल सके। इस दिशा में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर बिरौल प्रखंड आपूर्ति अधिकारी नेहा कुमारी भी मौजूद थीं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga - Jale Health News | रतनपुर वालों की हुई बल्ले-बल्ले! अब सोमवार-गुरुवार डॉक्टर देखेंगे मरीज, जाले में शुरू हुई बड़ी सुविधा

Darbhanga News|Biraul News| कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे

बैठक का सार यह रहा कि न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए सभी डीलर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन तत्परता से करें। ईकेवाईसी प्रक्रिया को समय पर पूरा करें। इससे यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। एसडीओ उमेश कुमार भारती ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident दरभंगा के बिरौल-शिवनगर घाट SH-56 पर बस ने दो युवकों को कुचला! एक की मौत! भारी बवाल| तोड़फोड़ -सड़क जाम

Darbhanga News|Biraul News| मिला यह भी टास्क

इस बैठक से डीलरों को उनके कर्तव्यों और दायित्वों का भली-भांति अहसास हुआ और उन्हें अपने कार्यों में तेजी लाने की प्रेरणा मिली। इस बैठक ने यह सुनिश्चित किया कि सभी पात्र परिवारों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और किसी भी परिवार को वंचित न रहना पड़े।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जहानाबाद में सड़क पर मौत: हार्वेस्टर से टकराई छात्रों की ऑटो, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत, 8 जिंदगी-मौत से जूझ रहे

Jahanabad Accident: जहानाबाद-गया बॉर्डर पर हुए भीषण सड़क हादसे में हुलासगंज इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों की जान चली गई. 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से दो को पटना रेफर क#JahanabadAccident,#BiharNews,#RoadSafety

बिहार में दीपावली-छठ पर नहीं कटेगी बिजली! 10,599 घाटों पर अब 24 घंटे निगरानी

Bihar Chhath Electricity: बिहार में दीपावली और छठ महापर्व के दौरान बिजली आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आएगी। ऊर्जा विभाग ने राज्यभर के 10,599 छठ घाटों पर 24 घंटे निगरानी और सुरक्षा के पुख्ता#BiharChhath,#DiwaliPower,#BiharElectricity

Darbhanga Accident छोटी दिवाली पर दरभंगा में बाजार से खरीददारी कर लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा! ऑन द स्पॉट मौत

Darbhanga Accident: दरभंगा में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार 25 वर्षीय पंकज यादव को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने CCTV फुटेज से ट्रैक्टर की#DarbhangaNews,#BiharAccident,#RoadSafety

Darbhanga News दरभंगा में दीवाली-छठ पर आग का खतरा? फायर ब्रिगेड ने की ये बड़ी तैयारी| आप भी जानें | अग्निशमन पदाधिकारी प्रिया कुमारी...

Darbhanga Fire Safety: दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर दरभंगा अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट है। 110 कर्मियों और 21 गाड़ियों के साथ विभाग ने आग से बचाव के लिए खास तैयारी की है। जानिए#DarbhangaNews,#FireSafety,#DiwaliChhath