Darbhanga | कुशेश्वरस्थान | ट्रक की ठोकर से घायल दिनेश पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने कुशेश्वरस्थान-धोबलिया मार्ग को पीएचसी के पास टायर जलाकर जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे।
- Advertisement -
सड़क जाम और बाजार बंद
प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर शव रखकर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने कुशेश्वरस्थान बाजार को भी बंद करा दिया, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
जाम के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और लंबी कतार में वाहन फंस गए।
प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक बातचीत के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम हटाया गया।
गांववालों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए ताकि उनके परिवार का भरण-पोषण हो सके। वहीं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि प्रशासन इस मामले में उचित कदम उठाएगा।
Bihar PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इस दौरान कई बड़ी घोषणाएं होंगी और राज्य में करोड़ो#BiharPMVisit,#VaishaliNews,#BiharInvestment
Sonia Gandhi: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी के घर की दिवाली की यादें साझा कीं। साथ ही, अपनी नई किताब में राजीव गांधी के PM बनने पर अपनी पीड़ा और गुस्से का खुलासा#SoniaGandhi,#IndiraGandhi,#GandhiFamily
Bihar Police: बिहार के मोतिहारी, पूर्णिया और सारण जिलों में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गृह विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन तीनों जिलों में नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी#BiharPolice,#CitySP,#CrimeControl
Bihar Crime: बिहार में एक लाख रुपए के लिए दोस्त ने ही अपने साथी के साथ मिलकर युवक का गला घोंटा और शव को गंगा नदी में फेंक दिया। समस्तीपुर के विभूतिपुर में हुई इस वारदात के 5#BiharCrime,#SamastipurMurder,#GangaRiver