मई,17,2024
spot_img

दरभंगा-घनश्यामपुर के शिक्षक सचिंद्र कुमार झा की कोलकाता सड़क हादसे में मौत, पत्नी समेत बेटी और चालक की हालत नाजुक

spot_img
spot_img
spot_img

नश्यामपुर, देशज टाइम्स न्यूज। थाना क्षेत्र के लगमा गांव निवासी व उत्क्रमित मध्य विद्यालय महथवार के शिक्षक सचिन्द्र कुमार झा (53) की मौत पश्चिम बंगाल के वर्धमान में सड़क दुर्घटना में हो गई।

इस हादसे में उनकी पत्नी अंजना झा, पुत्री सुष्मिता कुमारी तथा ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही गांव से उनके परिजन कोलकाता के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। इस घटना से लगमा गांव के साथ साथ पुरे शिक्षक परिवार में शोक में डूब गया। जानकारी के अनुसार सचिन्द्र कुमार झा 5 फरवरी को अपने पुत्री सुष्मिता के विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया था।

यह भी पढ़ें:  Ranchi News| आलमगीर की नोट फैक्ट्ररी में कितने IAS अधिकारी!

26 जून को पुत्री को पहुंचाने पत्नी के साथ अपने ही गाड़ी से कोलकाता जा रहे थे। इसी क्रम में वर्धमान से 50 किमी पीछे एक ढ़ाबा मे भोजन करने के बाद परिवार के साथ सचिन्द्र गाड़ी पर बैठ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आई एक ट्रक ने उनके गाड़ी मे टक्कर मार दी।

इससे शिक्षक सचिन्द्र की मौत घटना स्थल पर हो गई।जबकि स्थानीय लोगों की मदद से पुत्री सुष्मिता एवं पत्नी अंजना झा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को आईसीयू में रखा है। सचिन्द्र का अंतिम संस्कार 27 जून को कोलकाता में कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा पुलिसिंग में अर्से बाद...अक्स अपना देखिए....

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें