spot_img

Darbhanga बाल सुधार गृह में Samastipur के Amarjeet की मौत मिस्ट्री, ‘ हत्या ‘ है या…? Postmortem Report खोलेगा राज!

spot_img
- Advertisement -

प्रभास रंजन, दरभंगा, देशज टाइम्स : Darbhanga बाल सुधार गृह में Samastipur के Amarjeet की मौत मिस्ट्री, ‘ हत्या ‘ है या…? Postmortem Report खोलेगा राज!

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाल सुधार गृह में रह रहे एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के टेहटा गांव निवासी अमरजीत कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है। युवक ने डीएमसीएच (DMCH) इमरजेंसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल लाया गया

बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम अमरजीत कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। शाम करीब साढ़े छह बजे उसे इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Akasa Flight दरभंगा से अब मुंबई जाना हुआ आसान! अकासा एयर की नई उड़ान से छठ-दीपावली पर घर लौटना होगा सुपरफास्ट

चेहरे पर चोट के गहरे निशान

मृतक अमरजीत के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि बाल सुधार गृह में अमरजीत के साथ मारपीट की गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

बाल सुधार गृह का दावा: पेट दर्द के बाद भर्ती और फरारी

बाल सुधार गृह के अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार को पेट दर्द और गैस की शिकायत पर अमरजीत को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। वहां से वह इलाज के दौरान फरार होकर वापस सुधार गृह लौट आया था। शुक्रवार को अन्य बच्चों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में अंतर - राज्यीय तस्करों पर कहर! 'परिवार' बन कार से कर रहे थे सफ़र | सिमरी - कंसी पुल पर खदेड़ कर हरियाणा के 4 तस्करों को शराब जखीरा के साथ दबोचा

अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही अमरजीत की मौत हो गई।

पुलिस कर रही है जांच, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पूछताछ

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया में पता चला है कि अन्य किशोर बंदियों ने अमरजीत के साथ मारपीट की थी। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। बाल सुधार गृह में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बच्चों से पूछताछ की गई है। फिलहाल मृतक का शव DMCH पोस्टमार्टम विभाग में रखा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

कोरोना का नया खतरा! WHO ने बढ़ाई निगरानी, वैक्सीन पर होने वाला है बड़ा फैसला, जानें क्या होगा असर

WHO COVID Variant: दुनियाभर में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन पीजे.2.1 को लेकर चिंता बढ़ी है। WHO ने इसकी निगरानी तेज कर दी है और दिसंबर 2026 में वैक्सीन संरचना पर बड़ा फैसला हो सकता#WHOCOVIDVariant,#NewCovidStrain,#VaccineUpdate

जमुई में डबल मर्डर: घर के अंदर बुजुर्ग दंपती की हत्या! जब पहुंचे ग्रामीण – दिखा गला रेत कर पति पत्नी की लहूलुहान खौफनाक...

Jamui Double Murder: जमुई के लकड़ा गांव में एक बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घर के भीतर दोनों के गले रेते हुए शव मिले, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस संपत्ति विवा#JamuiNews,#BiharCrime,#DoubleMurder

बिहार के छात्रों के लिए बड़ा ऐलान! अब ग्रेजुएशन में इंटर्नशिप ज़रूरी, जानें क्या हैं नए नियम

Bihar Graduation Internship: बिहार के विश्वविद्यालयों में अब स्नातक छात्रों के लिए 4 से 6 सप्ताह की इंटर्नशिप अनिवार्य कर दी गई है। राज्यपाल के निर्देश पर लागू इस नए नियम के तहत छात्रों को#BiharNews,#BiharEducation,#StudentInternship

Bihar STET 2026 | STET परीक्षा पर बड़ा अपडेट: इस त्योहार की वजह से बदली तारीख, अब 11 नवंबर की जगह इस दिन होगा...

Bihar STET 2026: बिहार में माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की तारीख में बदलाव हो गया है। अब यह परीक्षा 22 नवंबर 2026 को होगी। नया एडमिट कार्ड 12 नवंबर से डाउनलोड कर#BiharSTET,#STETExam,#BiharNews