

कुशेश्वरस्थान पूर्वी। दियारा के उजुआ सिमरटोका पंचायत में एक नाबालिग के हाथ से चली गोली दूसरे नाबालिक सहपाठी की ले ली जान। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के सिमरटोका गाँव में रविवार की दोपहर गोली लगने से नाबालिक बच्चे की मौत हो गई।
मृतक की पहचान उजुआ गाँव के रामजतन सदा के 14 वर्ष की पुत्र श्याम सुंदर सदा के रूप में की गई। बताया जाता है कि श्याम सुंदर अपने सहपाठियों के साथ गांव में ही सूरज सदा के दरवाजे पर देसी कट्टे के साथ खेल रहे थे और इसी दौरान देसी कट्टे से फायरिंग हो गया और श्याम सुंदर को पेट में गोली लग गई।
घटना की सूचना पर परिजनों एवं गांव के लोगों ने गोली से घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मृतक को वापस गांव ले आए। और स्थानीय थाना को इस घटना की जानकारी दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि इस घटना में शामिल उजुआ निवासी आरोपी बालक अभिषेक राय उम्र करीब 14 वर्ष पिता भगवान राय को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। बताया जाता है कि सिमरटोका निवासी दुखा राय का कोई पुत्र नहीं होने के कारण अपने नाती अभिषेक को अपने ही पास रखता था। 



You must be logged in to post a comment.